फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑक्सीजन की आपूर्ति देने में हिसार प्रदेश का नंबर-1

विज्ञापन
विज्ञापन
होम आइसोलेट कोरोना संक्रमित मरीजों को उनके घर पर ऑक्सीजन की आपूर्ति करने के मामले में हिसार प्रदेश में अव्वल रहा है। ऑक्सीजन आपूर्ति के लिए आरंभ किए गए पोर्टल पर अभी तक कुल 2579 आवेदन आए। जिनमें से 2169 आवेदनों पर ऑक्सीजन सिलिंडर की आपूर्ति की गई। जबकि 353 आवेदन रिजेक्ट किए गए हैं। वहीं, 57 आवेदन लंबित हैं। ये जानकारी देते हुए उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी ने बताया कि रेडक्रास सोसायटी ने होम आइसोलेट मरीजों के घरों पर आवेदन के अनुसार ऑक्सीजन सिलिंडरों की आपूर्ति की है। वहीं, हांसी के एसडीएम डॉ. जितेंद्र अहलावत ने कहा कि कोरोना वायरस से सतर्क रहें, घबराएं नहीं। सतर्कता ही बचाव है। कोविड-19 से बचाव के लिए सामान भेंट करने आए जजपा पदाधिकारियों से बातचीत में उन्होंने यह बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें