फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूक्रेन में फंसे हुए हिसार के विद्यार्थियों की सुरक्षित निकासी के लिए डीसी से मिलेंगे

विज्ञापन
सेक्टर 13 में पार्षद अमित ग्रोवर बैठक लेते हुए - फोटो : Hisar
विज्ञापन
हिसार। यूक्रेन में फंसे हुए हिसार के विद्यार्थियों की सुरक्षित निकासी के लिए पार्षद अमित ग्रोवर की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें फैसला लिया कि बुधवार को उपायुक्त से मिलेंगे। विद्यार्थियों के परिजनों से भी मिलेंगे। अमित ग्रोवर ने कहा कि यूक्रेन के कीव में विद्यार्थी फंसे हुए हैं।
विज्ञापन

बैठक में डॉ. वैभव बिदानी, सुनील ऐलावादी, अनुराग ग्रोवर, राजू तंवर, विजय बाल्यान, मुकेश शर्मा, नवदीप गांधी, वरुण शर्मा, अमित धवन, जसविंदर, विक्की जैन, तरुण कोहली, महावीर पूनिया ने कहा कि हम इस मुश्किल समय मे परिवार के साथ हैं। पार्षद अमित ग्रोवर ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से भारतीयों छात्रों के हालात खराब होते जा रहे हैं। केंद्र सरकार अपने स्तर पर प्रयास कर रही है। हिसार के काफी छात्र अभी तक वहां से नहीं निकल सके हैं। जिला प्रशासन और हरियाणा सरकार के माध्य्म से छात्रों की मदद का प्रयास करेंगे।
वहीं, हरियाणा रोडवेज संयुक्त कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष दलबीर किरमारा ने केंद्र सरकार से अपील की है कि वह यूक्रेन में फंसे भारतीय बच्चों को लाने की कार्रवाई में तत्परता दिखाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें