फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: एचएयू के दो दिवसीय कृषि मेले में सीएम नायब सिंह सैनी होंगे मुख्य अतिथि

विज्ञापन
एचएयू में कृ​षि मेला के लिए लगाई जा रही स्टॉल। 
विज्ञापन
हिसार। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (एचएयू) में 21 और 22 सितंबर को दो दिवसीय कृषि मेला (रबी) आयोजित किया जाएगा। मेले का शुभारंभ 21 सितंबर को प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के रूप में करेंगे जबकि कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा विशिष्ट अतिथि रहेंगे। इस अवसर पर विश्वविद्यालय परिसर में नव-निर्मित मेला ग्राउंड का भी मुख्यमंत्री द्वारा उद्घाटन किया जाएगा।
विज्ञापन

एचएयू के कुलपति प्रो. बीआर काम्बोज ने बताया कि मेला ग्राउंड में पक्के रास्ते, हरी घास से सुसज्जित मैदान, आधुनिक लाइटें, शौचालय और किसानों के लिए पेयजल की समुचित व्यवस्था की गई है। मेले में कृषि औद्योगिक प्रदर्शनी लगाई जाएगी जिसमें 300 से अधिक स्टालें होंगी। इन स्टालों पर बीज, खाद, उर्वरक, कीटनाशक, कृषि उपकरण और पशु चिकित्सा फार्मा से जुड़ी कंपनियां अपने उत्पाद और तकनीक प्रदर्शित करेंगी।
कुलपति ने बताया कि प्रदर्शनी में चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, लाला लाजपत राय पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय, महाराणा प्रताप उद्यान विश्वविद्यालय करनाल, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, उद्यान विभाग और मत्स्य विभाग की लगभग 100 स्टालें भी लगाई जाएंगी। इनमें किसानों को आधुनिक कृषि पद्धतियों, तकनीकों और सरकार की किसान हितैषी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन

मेले का मुख्य आकर्षण प्रदेशभर से पहुंचे प्रगतिशील किसानों की स्टालें होंगी। इनमें जैविक खेती, जहर-मुक्त खेती, परंपरागत खेती, नवीन तकनीक और आधुनिक कृषि उपकरण प्रदर्शित किए जाएंगे। साथ ही प्रगतिशील किसान अपने अनुभव साझा करेंगे और मेले में चुनिंदा किसानों को सम्मानित भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें