फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्मनाक : अस्पताल की इमरजेंसी में महिला के शव से जेवर गायब

Fri, 17 Feb 2017 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
सिविल अस्पताल में अव्यवस्थाओं के मामले सामने आते रहते हैं, लेकिन अबकी बार जो मामला सामने आया है, वह इंसानियत को झकझोरने वाला है। अस्पताल की इमरजेंसी में बुधवार देर शाम सेक्टर-14 की नीतू को गंभीर अवस्था में लाया गया। जहां डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया। फिर डॉक्टर रुक्का काटने लगे। कुछ देर में महिला के शव से सोने की चेन और दो बालियां गायब हो गईं। इसके बाद मामला पुलिस और पीएमओ तक पहुंचा।
विज्ञापन

 जानकारी के अनुसार सेक्टर-14 की नीतू रानी पाबड़ा के पंजाब नेशनल बैंक में पीओ थीं।

वह बुधवार शाम करीब साढे़ छह बजे सहकर्मी नवदीप के साथ बाइक पर हिसार आ रही थीं। तलवंडी राणा के पास वह बाइक से गिर गई और उनको एक ट्रक ने रौंद दिया था। नीतू को गंभीर हालत में सिविल अस्पताल की इमरजेंसी में लाया गया। जहां केबिन में डॉक्टर ने जांच कर उसे मृत घोषित कर दिया। बाद में शव को स्ट्रेचर पर मोर्चरी में ले जाया जा रहा था। इमरजेंसी से निकलते ही मृतका के भाई धर्मबीर ने चेक किया तो नीतू की सोने की चेन और दो बालियां गायब थीं। इस बात को लेकर मृतका के परिजनों और इमरजेंसी के एक स्टाफ सदस्य की नोंक-झोंक भी हुई थी। मगर इमरजेंसी में मृतका के परिजनों को संतोषजनक जवाब नहीं मिला था।

पुलिस और पीएमओ को अवगत कराया
सदर थाना पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया था। शव का पोस्टमार्टम वीरवार को सिविल अस्पताल में किया गया। मृतका के परिजनों ने शव से जेवर गायब होने की सूचना पीएमओ डॉ. दयानंद और सदर थाना पुलिस को दी। पीएमओ ने कहा कि आरएमओ डॉ. धर्मेंद्र को इसकी जांच के आदेश दिये हैं। वहीं, पुलिस ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस सिविल अस्पताल में इमरजेंसी के आस-पास लगे सीसीटीवी खंगालने की तैयारी में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें