फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासन ने 19 के लिए फोर्स की दस कंपनियां मांगी

Fri, 17 Feb 2017 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
विज्ञापन
jaat Resevervation - फोटो : Bureau
विज्ञापन
अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के 19 फरवरी को मनाए जाने वाले बलिदान दिवस को लेकर प्रशासन ने फोर्स की दस कंपनियां मांगी है। प्रशासन की ओर से सोशल मीडिया पर रोक के लिए मोबाइल इंटरनेट पर प्रतिबंध की भी तैयारी की जा रही है। डीसी निखिल गजराज ने शुक्रवार सुबह दस बजे अधिकारियों की रिव्यू मीटिंग बुलाई है।  
विज्ञापन

 अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति की ओर से 19 फरवरी को रामायण रेलवे ट्रैक के करीब दिए जा रहे धरने में बलिदान दिवस मनाया जाएगा। जिसमें बड़ी संख्या में लोगों के आने की संभावना है। समिति की ओर से इस दिन आंदोलन की अगली रणनीति का एलान भी किया जाना है। रेलवे ट्रैक या रोड जाम किए जाने की संभावनाओं को लेकर प्रशासन अलर्ट हो गया है। वीरवार शाम करीब पांच बजे डीसी निखिल गजराज तथा एसपी राजेंद्र कुमार मीणा ने अधिकारियों की मीटिंग ली। जिसमें धरना स्थल के आसपास तैनात किए गए ड्यूटी मजिस्ट्रेट व पुलिस अधिकारी शामिल हुए। मीटिंग में स्थिति का अवलोकन करते हुए रिपोर्ट तैयार की गई। पुलिस प्रशासन की ओर से 19 तारीख के लिए फोर्स की दस अतिरिक्त कंपनी मांगी गई हैं। फिलहाल जिला पुलिस के पास फोर्स की 4 कंपनी उपलब्ध हैं। जिला पुलिस के अलावा होमगार्ड को भी ड्यूटी पर तैनात किया गया है। प्रशासन ने रविवार की सुबह से ही धरना स्थल के करीब पुलिस बल लगाने का फैसला लिया है। इसके अलावा अतिरिक्त सुरक्षा नाके भी लगाए जाने की तैयारी है। डीसी निखिल गजराज ने शुक्रवार की सुबह दस बजे अधिकारियों की रिव्यू मीटिंग लघु सचिवालय स्थित सभागार में बुलाई है। जिसमें सभी ड्यूटी मजिस्ट्रेट, सभी पुलिस अधिकारी, एग्जीक्यूटिव ऑफिसर, विभागों के अधिकारियों को बुलाया गया है। जिसमें 19 फरवरी के लिए योजना तैयार की जाएगी। अधिकारियों को उनकी ड्यूटी के बारे में निर्देश जारी किए जाएंगे।

मोबाइल इंटरनेट पर प्रतिबंध की तैयारी
आपात स्थिति की आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन की ओर से जिले में सोशल मीडिया पर रोक लगाने की योजना तैयार की जा रही है। जिसमें डीसी अपनी जिलाधीश की शक्तियों का उपयोग करते हुए धारा 144 के तहत मोबाइल इंटरनेट सेवाएं प्रतिबंधित कराएंगे।
विज्ञापन


महत्वपूर्ण अपडेट केवल डीसी-एसपी को
जिला प्रशासन की ओर से धरना स्थल के बारे में लगातार रिपोर्ट ली जा रही है। सीआईडी के कर्मचारी धरने में आने वाले लोगों की संख्या की रिपोर्ट भेज रहे हैं। प्रमुख लोगों के नाम, महिलाओं की संख्या, युवाओं की संख्या की जानकारी भी प्रशासन को दी जा रही है। धरना स्थल से आंदोलन की अगली रणनीति के बारे में किए जा रहे एलान की अपडेट भी लगातार व्हाट्सएप ग्रुप में डाली जा रही हैं। महत्वपूर्ण सूचना केवल एसपी व डीसी को ही शेयर की जा रही हैं।

मंडल आयुक्त 20 को करेंगे वीसी
मंडल आयुक्त ने हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, जींद, दादरी, भिवानी के अधिकारियों की बैठक 20 फरवरी को बुलाई है। यह बैठक विडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए होगी। जिसमें पुलिस व प्रशासन के अधिकारी शामिल होंगे। आयुक्त की ओर से जाट आरक्षण के मुद्दे को लेकर निर्देश दिए जाएंगे। अब तक की स्थिति की समीक्षा भी की जाएगी।

कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए रिव्यू मीटिंग बुलाई है। हम किसी भी सूरत में रेल ट्रैक और रोड जाम नहीं होने देंगे। अगर ऐसा करने का प्रयास किया गया तो हम कानून के हिसाब से कार्रवाई करेंगे। संघर्ष समिति की ओर से भी रेल-रोड न रोकने का भरोसा दिलाया गया है।
- निखिल गजराज, डीसी, हिसार।

आला अधिकारियों की मीटिंग
आईजी ओपी सिंह ने वीरवार शाम लघु सचिवालय में बैठक की। आला अधिकारियों की इस मीटिंग में जाट आरक्षण मुद्दे को लेकर मंथन किया गया। सुरक्षा प्रबंधों को लेकर खाका तैयार किया गया। मीटिंग में पुलिस अधिकारियों का हौंसला बढ़ाते हुए आरक्षण से निपटने के लिए प्रेरित किया। अधिकारी किसी के बहकावे में न आएं, अपनी ड्यूटी निष्ठा से करें।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें