फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 को लेकर सिटीजन फीडबैक शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 को लेकर सिटीजन फीडबैक शुरू हो गया है। इसके तहत शहरवासी 15 अप्रैल तक शहर की साफ-सफाई को लेकर अपने सुझाव दे सकेंगे। सुझाव देने के लिए लोगों विभिन्न माध्यम उपलब्ध करवाए गए हैं। इस पर सर्वेक्षण में सिटीजन फीडबैक (वॉयस) के 2250 अंक निर्धारित किए गए हैं। पिछले वर्ष सिटीजन फीडबैक 1 जनवरी से शुरू कर दिया गया था और इसके 1800 अंक निर्धारित किए गए थे। बता दें कि केंद्रीय आवास व शहरी मामले मंत्रालय ने वर्ष 2017 में स्वच्छता सर्वेक्षण शुरू किया था। इसके तहत हर वर्ष देशभर के चयनित शहरों में यह सर्वे किया जाता है। इस दौरान सफाई व्यवस्था को लेकर शहरवासियों का फीडबैक भी लिया जाता है। स्वच्छता सर्वेक्षण के अंकों में सिटीजन फीडबैक के अंक निर्धारित किए गए हैं।
विज्ञापन

इन माध्यमों से फीडबैक दे सकेंगे शहरवासी
स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर शहरवासी क्यूआर कोड, स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 पोर्टल, माई जीओवी एप, स्वच्छता एप, वोट फॉयर योर सिटी, हेल्पलाइनर नंबर 1969 व फेस टू फेस के माध्यम से फीडबैक दे सकेंगे। इन माध्यमों से सिटीजन फीडबैक के 600 अंक निर्धारित किए गए हैं।
फीडबैक के लिए तीन श्रेणियां बनाई
इस बार फीडबैक को लेकर तीन श्रेणी बनाई गई है। पहली श्रेणी 15 वर्ष से 29 वर्ष आयु के लिए है, जो 100 नंबर की है। 60 वर्ष से अधिक आयु की श्रेणी के लिए 400 नंबर निर्धारित किए गए हैं। 30 वर्ष से 59 वर्ष के लिए भी 100 नंबर निर्धारित किए गए हैं। प्रत्येक श्रेणी के लिए अलग-अलग प्रश्न रखे गए हैं। इनमें कोविड-19 से लेकर साफ-सफाई, कचरा प्रबंधन, सार्वजनिक शौचालयों सहित अनेक प्रश्न शामिल हैं। फीडबैक के दौरान नागरिक से उसका नाम, आयु, पता, मोबाइल नंबर पूछने के अलावा तीनों आयु वर्गों से अलग-अलग सवाल पूछे जाएंगे।
विज्ञापन

वर्ष 2021 में फीडबैक में अव्वल रहा था हिसार
स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 में सिटीजन फीडबैक में हिसार नगर निगम प्रदेश भर में अव्वल रहा था। इस दौरान एप के माध्यम से 1 लाख 70 हजार 381, पोर्टल के माध्यम से 1 लाख 14 हजार 853 और फोन के माध्यम से 163 लोगों ने फीडबैक दिया था। इससे पहले वर्ष 2020 में सिटीजन फीडबैक में मात्र 25 हजार 105 लोगों ने भाग लिया था।
यूं निर्धारित किए गए हैं अंक
नागरिक प्रतिक्रिया - 600
नागरिक जुड़ाव - 550
नागरिक अनुभव - 350
स्वच्छता एप - 400
आपदा-महामारी प्रतिक्रिया तैयारी -200
नवाचार एवं सर्वोत्तम अभ्यास -150
वर्जन
स्वच्छता सर्वे 2022 को लेकर सिटीजन फीडबैक 25 फरवरी से शुरू हो गया है। फीडबैक देने की अंतिम तिथि 15 अप्रैल है। शहरवासियों से अपील है कि ज्यादा से ज्यादा शहरवासी अपना फीडबैक देकर स्वच्छता सर्वे में शहर को बेहतर रैंकिंग दिलाने में अपना सहयोग दें।
विज्ञापन

जसबीर कुंडू, सिटी टीम लीडर, स्वच्छता शाखा, नगर निगम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें