फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में दिल्ली से चिट्टा और राजस्थान से डोडा पोस्त- गांजा हो रहा सप्लाई

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। जिले के युवा शराब, गांजा और डोडा पोस्त के बाद अब चिट्टे की गिरफ्त में फंसते जा रहे हैं। यह नशा उन्हें आसानी से मिल रहा है। पुलिस के आंकड़ों के अनुसार दिल्ली से चिट्टा, राजस्थान से डोडापोस्त व गांजा जिले में सप्लाई हो रहा है। नशे पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस प्रशासन ने बड़े स्तर पर अभियान चलाया हुआ है। इसी अभियान के तहत जनवरी से 24 जून तक पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत 101 एफआईआर दर्ज की और 140 आरोपियों को जेल के सलाखों के पीछे भेजा है। हर साल 26 जून को अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसका उद्देश्य लोगों को नशा और उससे होने वाले दुष्प्रभाव से बचने के लिए लोगों को जागरूक करना है। सबसे पहले अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध दिवस वर्ष 1987 में मनाया गया था।
विज्ञापन

एक ग्राम चिट्टा दो हजार रुपये में बेच रहे आरोपी
पुलिस के अनुसार चिट्टे की तस्करी करने वाले सप्लायर दिल्ली से चिट्टा लेकर आते हैं। दिल्ली में रहने वाले कुछ नाइजीरियन चिट्टा सप्लाई का काम करते हैं। कई मामलों में यहीं सामने आया है। पुलिस ने चिट्टा तस्करी के मामले में नाइजीरियन के रहने वाले फ्रैंक मिचल को गिरफ्तार किया था। वहां से सस्ती कीमतों पर नशा लाकर यहां पर महंगा बेचा जाता है। एक ग्राम चिट्टा करीब दो हजार रुपये में बेचा जा रहा है। जिले में चिट्टे का नशा इस कदर फैल रहा है कि कई गांवों में यह नशा आसानी से मिल रहा है।
ट्रक के फर्श के ऊपर फर्श बनाकर छुपा ले जाते हैं नशा
जिला पुलिस की नशा निरोधक टीम ने मुकलाना गांव के पास से एक ट्रक से 65 लाख कीमत का 525 किलोग्राम डोडा पोस्त बरामद किया गया। नशा तस्करी करने वाले आरोपी ने ट्रक के फर्श के ऊपर एक और फर्श बनाकर उसमें डोडा पोस्त के कट्टों को छुपा कर रखा हुआ था। पुलिस ने नशा तस्करी के आरोपी सिरसा जिले के रघुआना निवासी अमरजीत को पकड़ा था। पूछताछ में आरोपी ने बताया था कि वह राजस्थान के अकलेरा स्थान से डोडापोस्त लेकर आया था और पंजाब में सप्लाई करना था।
विज्ञापन

जनवरी से जून तक पकड़े गए मामले
शराब तस्करी
310 एफआईआर, 11808 शराब-बीयर की बोतलों के साथ 322 आरोपी पकड़े
मादक पदार्थ
101 एफआईआर, 140 आरोपी पकड़े
- 11 किलो 960 ग्राम अफीम
- 555 किलो 425 ग्राम चूरापोस्त
- 1.6 किलोग्राम चरस
- 1 किलो 888 ग्राम 71 मिलीग्राम चिट्टा
- 166 किलो 800 ग्राम गांजा
- 2340 नशे की गोलियां
- 50 प्रतिबंधित कैप्सूल
जिले में नशे पर अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया हुआ है। नशा बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। नशे के कारोबार को फैलने नहीं दिया जाएगा। - लोकेंद्र सिंह, पुलिस अधीक्षक, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें