फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान आंदोलन के दौरान टीकरी बॉर्डर पर पश्विम बंगाल की युवती से सामूहिक दुष्कर्म करने के मामले में इनामी आरोपी अनूप चानौत गिरफ्ता

विज्ञापन
एसटीएफ टीम द्वारा पकड़ा गया आरोपी आप पार्टी का पूर्व जिलाध्यक्ष अनूप। - फोटो : Hisar
विज्ञापन
हिसार। किसान आंदोलन के दौरान टीकरी बॉर्डर पर आंदोलन क्षेत्र में पश्चिम बंगाल की युवती के साथ दुष्कर्म और छेड़छाड़ मामले में एसटीएफ टीम ने आरोपी अनूप चानौत को जींद से गिरफ्तार किया है। आम आदमी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष अनूप चानौत पर 25 हजार रुपये का इनाम था। एसटीएफ टीम ने आरोपी को झज्जर पुलिस के हवाले कर दिया। इस संबंध में पीड़िता के पिता ने बहादुरगढ़ शहर थाना में शिकायत दी थी। पुलिस ने पांच आरोपियों अनिल मलिक, जगदीश बराड़, अंकुर, अनूप चैनत आदि के खिलाफ छेड़छाड़, अपहरण, सामूहिक दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी और षडयंत्र रचने का केस दर्ज किया था।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई शिकायत में मृतका के पिता ने बताया था कि 11 अप्रैल 2021 को मेरी बेटी अनिल मलिक, जगदीश बराड़, अंकुर, अनूप चानौत और एक महिला के साथ पश्चिम बंगाल से किसान आंदोलन में शामिल होने के लिए बहादुरगढ़ के चली थी। यहां पहुंचने के बाद बेटी अनूप और अनिल मलिक के साथ उनके टेंट में रही थी। जहां उसके साथ छेड़खानी और सामूहिक दुष्कर्म हुआ था। घटना के बाद बेटी कोरोना पॉजीटिव हुई थी। उसे उपचार के लिए बाहदुरगढ़ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां पर 30 अप्रैल को उसकी मौत हो गई थी। पुलिस ने पांच के खिलाफ केस दर्ज किया था और मामले की जांच एसआईटी ने की थी। उस समय एसआईटी ने किसान नेता योगेंद्र यादव समेत 30 से अधिक व्यक्तियों को जांच में शामिल किया था। एसआईटी ने दो आरोपियों अनिल मलिक और अंकुर को गिरफ्तार कर लिया था। गांव नौरंगाबास जाटान निवासी अनिल मलिक घटना से पहले दिल्ली के पोचन पुर में रह रहा था और अंकुर चरखी दादरी के गांव मंदोला का निवासी है।पुलिस ने गांव में कई बार छापेमार कार्रवाई की थी। बाद में पुलिस ने आरोपी अनूप चानौत पर 25 हजार रुपये का ईनाम घोषित किया था।
किसान आंदोलन के दौरान पश्चिम बंगाल की युवती से सामूहिक दुष्कर्म मामले में 25 हजार के इनामी आरोपी हांसी के चानौत गांव वासी अनूप को जींद से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद जांच के लिए आरोपी को झज्जर पुलिस के हवाले कर दिया। झज्जर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निरीक्षक, बिजेंद्र सिंह, एसटीएफ हिसार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें