फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: मुख्यमंत्री उड़नदस्ता और कृषि विभाग की टीम ने कीटनाशक की फैक्टरी पर मारा छापा

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता और कृषि विभाग की टीम ने यूपी के नोएडा की एक कंपनी के प्रतिनिधियों की सूचना पर मंगलवार को सेक्टर 27-28 की कीटनाशक बनाने वाली एक फैक्टरी पर छापा मारा। टीम ने मौके से दवाइयों के सैंपल लिए हैं।
विज्ञापन

नोएडा की कीटनाशक कंपनी के असिस्टेंट मैनेजर दीपक टीम के साथ मंगलवार को सदर थाना में पहुंचे और उन्होंने सूचना दी कि सेक्टर 27-28 की एक फैक्टरी में हमारी कंपनी का मार्का लगाकर कीटनाशक दवा की पैकिंग की जा रही है। इसके बाद मुख्यमंत्री उड़नदस्ता और कृषि विभाग की टीम ने लोकल पुलिस के साथ फैक्टरी में छापा मार दिया। वहां दवाएं पैकिंग की जा रही थी। कृषि विभाग की टीम ने दवाओं के सैंपल लिए हैं। टीम इन सैंपल को जांच के लिए लैब में भेजेगी। सदर थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें