मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से स्थायी रोड के निर्माण की मांग करते एडवोकेट ओपी कोहली।
हिसार। एयरपोर्ट पर आने समय मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी तलवंडी राणा के धरना स्थल पर रुके। इस दौरान मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि रोड की कार्रवाई तेज गति से की जाएगी। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने देंगे। जल्द ही आप लोगों का यह कार्य करवा दिया जाएगा।
इस अवसर पर तलवंडी राणा रोड बचाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष एडवोकेट ओपी कोहली मुख्यमंत्री के समक्ष मुख्य दो मांगें रखीं। एक तो सरकार की तरफ से बनाई गई 2.3 किलोमीटर की सड़क में 16 मरले जमीन डीसीएम मिल की आ रही है। मगर मिल प्रशासन यह जमीन देने को तैयार नहीं है। इस मामले का समाधान करवाया जाए। दूसरे 2.2 किलोमीटर की सड़क अभी बनाई जानी बाकी है। इसकी पैमाइश की जा चुकी है, लेकिन सड़क की फाइल अभी तक मुख्यालय नहीं भेजी है, जिससे सड़क का काम रुका हुआ है। उन्होंने बताया कि मिल की जमीन का समाधान व बाकी बची सड़क को सरकार जल्द से जल्द बनाकर ग्रामीणों को दे ताकि उनकी परेशानियां दूर हो सके और उन्हें राहत मिल सके। कोहली ने बताया कि उनके धरने को 500 दिन हो चुके हैं और वे सड़क के लिए इतने लंबे समय से संघर्ष कर रहे हैं।