हिसार। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते और ड्रग्स विभाग की टीम ने शनिवार शाम को जैन गली में दवाइयों की एक एजेंसी पर छापा मारा। कार्रवाई के बाद टीम ने एजेंसी को सील कर दिया। इस दौरान टीम ने कई दवाइयों के सैंपल भी लिए। जींद की मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री उड़नदस्ता और जींद की स्थानीय टीम ने वीरवार को श्योराण कॉलोनी स्थित किड्स प्ले स्कूल में छाप मारकर दवाई बनाने की अवैध फैक्टरी पकड़ी थी। पुलिस ने गौरव शर्मा और रवि कौशिक के खिलाफ केस दर्ज किया था। पुलिस ने मुख्य आरोपी गौरव शर्मा को तीन दिन के रिमांड पर लिया। इसके बाद टीम शनिवार शाम को हिसार की जैन गली में दवाइयों की एक एजेंसी पर पहुंची और रिकॉर्ड खंगालने के बाद उसे सील कर दिया।