फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइबर ठगों ने पार्ट टाइम नौकरी का लालच देकर डेंटर से की 56900 रुपये की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
पार्ट टाइम नौकरी का लालच देकर डेंटर से की 56900 रुपये की ठगी
विज्ञापन

हिसार। साइबर ठगों ने पार्ट टाइम नौकरी का लालच देकर डेंटर से 56 हजार 900 रुपये की ठगी की। पीड़ित दया सिंह हांसी के गांव सुल्तानपुर का रहने वाला है और हिसार स्थित मॉडर्न मारुति एजेंसी में काम करता है। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

अर्बन एस्टेट थाना पुलिस को दी शिकायत में दया सिंह ने बताया कि 18 अक्तूबर को उसके मोबाइल नंबर पर एक अज्ञात नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने कहा कि वह डाटा कम्यूनिकेशन कंपनी से बोल रहा है, अगर उसे पार्ट टाइम नौकरी चाहिए तो 6,500 रुपये उनकी कंपनी के बैंक खाते में जमा करवा दे। उसने बताए गए खाते में रुपये ट्रांसफर कर दिए। 27 अक्तूबर को फिर से उसके पास फोन आया और कहा कि 5900 रुपये और जमा करवा दो, आप का काम हो जाएगा। 28 अक्तूबर को एक नए नंबर से उसके पास फोन आया। फोन करने वाले ने कहा कि उनकी कंपनी में पार्ट टाइम काम करना है तो 29 हजार रुपये सिक्योरिटी के रूप में बैंक खाते में डाल दो। उसने बताए हुए खाते में राशि ट्रांसफर कर दी। उसी दिन करीब 11:30 बजे फिर फोन आया और कहा कि कागजात की वेरिफिकेशन व डिजिटल हस्ताक्षर के लिए 15 हजार रुपये खाते में डाल दो। इसके बाद उसकी डाटा कम्यूनिकेशन कंपनी में पार्ट टाइम काम नौकरी शुरू हो जाएगी। पीड़ित के अनुसार आरोपियों ने कंपनी में नौकरी और पार्ट टाइम काम देने के लिए धोखाधड़ी कर 56,900 रुपये हड़प लिए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें