फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सट्टा का लालच देकर होटल संचालक से सोने की चेन व 90 हजार रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। सेक्टर-14 निवासी होटल संचालक ने एक युवक पर सट्टे का लालच देकर पांच तोले सोने की चेन और 70 हजार रुपये ऐंठने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने बताया कि लॉकडाउन में होटल का काम बंद होने पर उसकी आरोपी प्रदीप दहिया के साथ मुलाकात हुई थी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर धारा 384, 506, 34 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

चंद्रमोहन ने बताया कि उसका ऑटो मार्केट में होटल है। लॉकडाउन में काम बंद हो गया और उसकी मुलाकात आरोपी से हुई, जो सट्टे का काम करता है। जनवरी माह में मेरे मामा का लड़का प्रमोद होटल पर आया और आरोपी ने उनको बातों में फंसा लिया। आरोपी ने कहा कि सट्टा लगाकर मोबाइल पर संदेश कर देना और एक रुपये के बदले 90 रुपये मिलेंगे। 10 दिन बाद आरोपी का फोन आया कि आपके डेढ़ लाख रुपये जमा हो गए हैं। उसने 50 हजार रुपये देकर एक लाख जमा कर लिए। दो से तीन महीने बाद आरोपी ने 5 से 7 लाख रुपये हमारी तरफ निकाल दिए। इस बीच उसने सट्टा खेलते हुए वीडियो व फोटो खींच ली। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसने राशि मांगी। 23 मार्च को प्रदीप किसी अन्य व्यक्ति के साथ होटल पर आया। उन्होंने उसके गले से 5 तोले सोने की चेन छीन ली। इसके बाद 15 व 17 अप्रैल को उससे 70 हजार रुपये ले गया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें