हिसार। कॉमन लॉ इंट्रेस टेस्ट (क्लैट) में हिसार की प्रीति बूरा ने ऑल इंडिया रैकिंग में 22वां स्थान हासिल किया है। इसके अलावा योगिता बूरा ने 109वां, आयुषी गुप्ता ने 292वां, विनय ने 573वां, ध्रुव ने एससी श्रेणी में तीसरा, सौम्य सैनी ने ओबीसी श्रेणी में 145वां स्थान पाया। सभी सफल विद्यार्थियों का क्रॉस एंड क्लाइंब अकादमी में अभिनंदन किया गया।
संस्थान के निदेशक अशोक हुड्डा ने बताया कि क्लैट 2021 में 15 विद्यार्थियों को बेहतरीन रैंक मिली है। इन सभी विद्यार्थियों का देश के टॉप इंस्टीट्यूट में दाखिला होना तय हो गया है। ऑल इंडिया रैंकिंग में 22वां स्थान पाने वाली छात्रा प्रीति बूरा ने कहा कि वह ग्रामीण अंचल से आती हैं, उन्हें क्लैट के बारे में अधिक जानकारी नहीं थी। निदेशक अशोक हुड्डा के निर्देशन में उन्होंने तैयारी की। शिक्षकों के अच्छे मार्गदर्शन ने उन्हें यहां तक पहुंचाया। संस्थान में अनुशासन सर्वोपरि है।