हिसार। जिला पुलिस की वाहन चोरी निरोधक टीम के हत्थे चढ़े फतेहाबाद के बनमंदोरी निवासी राजेंद्र उर्फ चन्नी को शनिवार अदालत में पेश किया। जहां से उसे सात दिन के रिमांड पर भेजा गया है। बता दें कि आरोपी ने दो दिन के रिमांड के दौरान कार चोरी की 31 वारदात कुबूली थीं।
उल्लेखनीय है कि आरोपी को हिसार कोर्ट पार्किंग से ऑल्टो कार चोरी के मामले में गिरफ्तार किया गया था। आरोपी के खिलाफ सिविल लाइन थाने में दो जून को चोरी का केस दर्ज किया गया था। 26 जून को एवीटी स्टाफ आरोपी को व उसके बेटे संदीप को गिरफ्तार कर हिसार ला रही थी तो दोनों आरोपी हथकड़ी सहित फरार हो गए थे।