हुडा हिसार शहर में चंडीगढ़ के सेक्टर 17 से भी अच्छा सेक्टर डेवलप करने की तैयारी कर रहा है। रायपुर रोड पर बनने वाले इस कॉमर्शियल सेक्टर 25 में सभी तरह की सुविधाएं होंगी। यह शहर का एकमात्र कॉमर्शियल सेक्टर होगा जिसमें बड़े मॉल, क्लब, होटल्स, मल्टीप्लेेक्स, एक्जीबिशन ग्राउंड आदि सुविधाओं से लैस होगा। इसके साथ ही हुडा रेजीडेंशियल सेक्टर 24 भी डेवलप करेगा। टेक्निकल अधिकारियों ने दोनों सेक्टरों के एस्टीमेट तैयार कर एडमिनिस्ट्रेटर के पास भेज दिए हैं। एडमिनिस्ट्रेटर व चीफ एडमिनिस्ट्रेटर की अप्रूवल मिलते ही दोनों सेक्टरों का डेवलेपमेंट का काम शुुरू हो जाएगा।
238 एकड़ में होगा निर्माण
रायपुर रोड पर बनने वाले सेक्टर 25 लगभग 238.96 एकड़ जमीन पर बनेगा। इसमें दो एकड़ में इलेक्ट्रॉनिक सब स्टेशन बनेगा, दो एकड़ में फायर स्टेेशन, 2 एकड़ में बूस्टिंग स्टेशन, 2 एकड़ में पुलिस स्टेशन, 3 एकड़ में टेलीफोन एक्सचेंज, 22 एकड़ में वेयर हाउस और स्टोरेज, 3 एकड़ में होटल, 3 एकड़ में मल्टीप्लेक्स, 7.5 एकड़ में शॉपिंग मॉल, 4.57 एकड़ में मल्टीलेवल पार्किंग, 8.80 एकड़ में दो हॉस्पिटल, 4.34 एकड़ में क्लब, 21.56 एकड़ में लेजर वेली, 14.75 एकड़ में इंस्टीट्यूशन साइट, 14.50 एकड़ में एग्जीबिशन ग्राउंड, 17.86 एकड़ में सौ मीटर चौड़ी ग्रीन बेल्ट, 89.20 एकड़ में सेक्टर के रोड व पार्किंग आदि बनाए जाएंगे।
197 प्लॉट होंगे सेक्टर 24 में
साइज संख्या
1 कनाल 15 प्लॉट
14 मरला 45 प्लॉट
10 मरला 16 प्लॉट
8 मरला 41 प्लॉट
6 मरला 28 प्लॉट
4 मरला 52 प्लॉट
सेक्टर 25 का ये एस्टीमेट भेजा
वाटर सप्लाई पर - 6 करोड़ 45 लाख रुपये
रोड व पार्किंग - 26 करोड़ 9 लाख रुपये
सीवरेज - 1 करोड़ 34 लाख रुपये
सेक्टर 24 का ये बनाया एस्टीमेट
रोड पर - 1 करोड़ 48 लाख रुपये
सीवरेज - 58 लाख 56 हजार रुपये
वाटर सप्लाई - 40 लाख 30 हजार रुपये
स्ट्रोम वाटर - 1 करोड़ 1 लाख रुपये
सेक्टर 24 रेजीडेंशियल व कॉमर्शियल सेक्टर 25 दोनों के एस्टीमेट बनाकर एडमिनिस्ट्रेटर को भेजे हुए हैं। एडमिनिस्ट्रेटर की अप्रूवल के बाद ये मुख्यालय जाएंगे। वहां से अप्रूवल मिलते ही डेवलेपमेंट का काम शुरू हो जाएगा। सेक्टर 25 तो चंडीगढ़ के सेक्टर 17 से भी अच्छा बनाने की प्लानिंग है।
- डीएस नैन, एक्सईएन हुडा