फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाना प्रभारी का कोविड सैंपल बदलने का मामला : आजाद नगर थाने का मुंशी भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। आजाद नगर थाना प्रभारी गुरमीत सिंह का कोविड सैंपल बदलने के मामले मुंशी अजीत को वीरवार को शहर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपी को शुक्रवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। उल्लेखनीय है कि हांसी के उमरा गांव निवासी आजाद नगर थाने में मुंशी अजीत ने एडिशनल सेशन जज लोकेश गुप्ता की अदालत में अग्रिम जमानत याचिका लगाई थी, जो खारिज हो गई थी।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि 13 मार्च को आजाद नगर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर गुरमीत अपने स्टाफ और हत्या मामले में आरोपी स्टाफ नर्स के साथ नागरिक अस्पताल में कोरोना सैंपल करवाने के लिए गए थे। सैंपल करवाने के बाद स्टाफ नर्स को लेकर नारको टेस्ट के लिए गांधीनगर रवाना हो गए थे। इसके बाद उन्होंने मुंशी को फोन कर उनके सैंपल की रिपोर्ट लाने के लिए कहा था। मुंशी ने जब नागरिक अस्पताल में रिपोर्ट मांगी तो कहा गया कि थाना प्रभारी का सैंपल लीक हो गया था। उसे नष्ट कर दिया गया है। लेकिन 15 मार्च को अस्पताल की तरफ से थाना प्रभारी गुरमीत सिंह के फोन पर उनकी सैंपल जांच रिपोर्ट का मैसेज भेजा गया। जिसमें वे पॉजीटिव मिले थे। ऐसे में सवाल उठे तो स्वाथ्य विभाग और पुलिस ने जांच की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें