फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेढ़ किलो अफीम के साथ कार सवार गिरफ्तार

विज्ञापन
ऐलनाबाद एंटी नारकोटिक्स सेल की ओर से पकड़ा गया नशा तस्कर। - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। एंटी नारकोटिक्स सेल ऐलनाबाद ने गांव गिंदडखेडा क्षेत्र से कार सवार एक युवक को लाखों रुपये की डेढ़ किलो अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान पवन कुमार निवासी मतूवाला के रूप में हुई है। आरोपी यह अफीम राजस्थान से खरीदकर लाए थे और रानियां में इसकी सप्लाई देनी थी।
विज्ञापन

एंटी नारकोटिक्स सेल ऐलनाबाद प्रभारी सब इंस्पेक्टर रामकुमार ने बताया कि पुलिस गश्त व चेकिंग के दौरान गांव गिंदड खेड़ा क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान सामने से आ रही कार को रुकने का इशारा किया तो चालक ने कार को वापस भागने की कोशिश की। पुलिस ने शक के आधार पर कार सवार व्यक्ति को काबू कर राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में तलाशी लेने पर उससे लाखों रुपये की एक किलो 500 ग्राम अफीम बरामद हुई। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि उक्त अफीम आरोपी राजस्थान से लेकर आया था और उसे रानियां व आसपास के क्षेत्र में सप्लाई की जानी थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत थाना रानियां में अभियोग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें