फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: 20 मत से जीतकर प्रो. विनोद गोयल बने जीजेयू शिक्षक संघ के प्रधान

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी शिक्षक संघ के चुनाव शुक्रवार को हुए। प्रो. विनोद गोयल ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी विजेंद्र सिहाग को 20 वोटों से हराकर जीजेयू शिक्षक संघ के नए प्रधान बने हैं। इस चुनाव में विनोद गोयल का पूरा पैनल विजयी रहा है, जिसमें प्रो. विजेंद्र कौशिक ने उप प्रधान, डॉ. अभिमन्यु कौशिक ने महासचिव, डॉ. मनीषा ने सह सचिव व डॉ. राजेश ठाकुर ने कोषाध्यक्ष का चुनाव जीता है। उप प्रधान पद के लिए बिजेंद्र कौशिक ने अभिषेक सैनी को 22 वोटों से हराया। महासचिव चुनाव में अभिमन्यु ने नरेंद्र को 58 वोटों से हराया। सहसचिव चुनाव में मनीषा ने जयभगवान को 33 वोटों से हराया। कोषाध्यक्ष पद के चुनाव के लिए राजेश ठाकुर ने सोमदत्त को 7 वोटों से हराया। चुनाव के एक्जीक्यूटिव मेंबर प्रो. दीपक केडिया, प्रो. ज्योति, डॉ. मनोज कुमार, प्रो. एचसी गर्ग, प्रो. कपिल कुमार, डॉ. मनोज मलिक, चुनाव रिटर्निंग ऑफिसर डॉ. हिमानी शर्मा, डॉ. मनोज यादव, प्रो. पंकज जोशी, डॉ. अंजु गुप्ता व चीफ रिटर्निंग ऑफिसर प्रो. देवेंद्र मोहन की निगरानी में चुनाव हुआ
विज्ञापन

इसको इतने मिले वोट
पद उम्मीदवार वोट परिणाम
प्रधान - प्रो. विनोद गोयल 103 जीते
- प्रो. विजेंद्र सिहाग 83 हारे
उपप्रधान- प्रो. बिजेंद्र कौशिक 110 जीते
- प्रो. अभिषेक सैनी 78 हारे
महासचिव- डॉ. अभिमन्यु 123 जीते
- प्रो. नरेंद्र 65 हारे
सह सचिव- प्रो. मनीषा 113 जीती
- प्रो. जय भगवान 78 हारे
कोषाध्यक्ष- डॉ. राजेश ठाकुर 98 जीते
- प्रो. सोमदत्त 91 हारे
ये बोले नए प्रधान
नवनिर्वाचित प्रधान प्रो. विनोद गोयल ने बताया कि शिक्षकों की मांगों को बुलंद किया जाए। पुरानी पेंशन बहाली को लेकर कर्मचारी संगठनों के समर्थन में रहेंगे। यूनिवर्सिटी में शिक्षकों को आ रही परेशानियों का समाधान करवाया जाएगा। नए शिक्षकों की भर्ती करवाने की मांग को उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह मेरी जीत सभी शिक्षकों की जीत है, सभी को साथ लेकर शिक्षक हित व यूनिवर्सिटी हित में कार्य किए जाएंगे। इसके लिए चाहे आंदोलन क्यों न करने पड़े।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें