फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनदहाड़े हुक्का पी रहे दो दोस्तों पर बरसाई गोलियां

विज्ञापन
गोली लगने से घायल हुआ राहुल। - फोटो : Hisar
विज्ञापन
हिसार। मंगाली सुरतिया गांव में एक एजेंसी के बाहर बैठकर हुक्का पी रहे दो दोस्तों पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने फायरिंग कर दी। राहुल के हाथ और एक पांव में गोली लगी, जबकि पवन के सीने में गोली लगी है। लहूलुहान हालत में घायलों को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। आजाद नगर पुलिस ने विकास और दो अन्य के खिलाफ हत्या के प्रयास और शस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर करीब 11 बजे राहुल अपने दोस्त पवन के साथ गांव के बस स्टैंड पर एक एजेंसी पर किसी काम से आए थे। दोनों एजेंसी के बाहर बैठकर हुक्का पी रहे थे। इसी दौरान एक बाइक पर सवार होकर तीन युवक आए। पहले आपस में बातचीत हुई। उसके बाद तीनों युवकों ने राहुल और पवन पर फायरिंग करनी शुरू कर दी। कई राउंड फायर हुए। फायरिंग में राहुल के हाथ और पांव में गोली लगी। साथ में बैठे पवन के सीने में गोली लगी। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। लहूलुहान हालत में राहुल और पवन को उपचार के लिए परिजन शहर के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश के चलते फायरिंग की गई है। आजाद नगर थाना प्रभारी एसआई सदानंद का का कहना है कि कुछ समय पहले आरोपी विकास और राहुल की कहासुनी हो गई थी। इसी बात को लेकर विकास और उसके दो साथियों ने वारदात केे अंजाम दिया है। जल्द आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें