फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेदड़ प्रकरण: 9वें दिन हुआ किसान धर्मपाल के शव का अंतिम संस्कार, गांव में निकाली गई अंतिम यात्रा

Sun, 17 Jul 2022 03:04 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)

सार

खेदड़ गांव में सुबह ही किसान नेता और ग्रामीण एकत्रित होना शुरू हो गए। कमेटी सदस्यों ने कहा कि जब तक मुख्यमंत्री से बात नहीं होती तब तक धरना जारी रहेगा। 
विज्ञापन
गांव खेदड़ में मृतक धर्मपाल के बेटे को सांत्वना देते ग्रामीण व किसान नेता। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिसार में राजीव गांधी थर्मल पावर प्लांट की राख को लेकर आंदोलनकारियों और पुलिस में टकराव के दौरान हुई किसान धर्मपाल सहारण की मौत मामले में 9वें दिन बाद उसके पार्थिव शव का गोशाला में अंतिम संस्कार किया गया। शनिवार दोपहर को मृतक के घर से अंतिम यात्रा शुरू हुई, जो गांव की मुख्य गलियों से होते हुए गोशाला पहुंची। वहीं धरना कमेटी का कहना है कि जब तक उनकी मुख्यमंत्री से बात नहीं होती, धरना जारी रहेगा। 

विज्ञापन


खेदड़ गांव में सुबह ही किसान नेता और ग्रामीण एकत्रित होना शुरू हो गए। धरना कमेटी के सदस्य पूर्व सरपंच शमशेर व कलीराम ने बताया कि दोपहर को मृतक धर्मपाल के पार्थिव शव को उनके आवास पर ले जाया गया। उसके बाद उनकी अंतिम यात्रा गांव की मुख्य गलियों से होते हुए दोपहर दो बजे गोशाला पहुंची।

यहां पर मान सम्मान के साथ धर्मपाल के शव का अंतिम संस्कार किया गया। कमेटी सदस्यों का कहना है कि जब तक मुख्यमंत्री से बातचीत नहीं हो जाती धरना जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि सात अगस्त को शोक सभा का आयोजन किया जाएगा। अगर, प्रशासन अपनी बातों से पलटा तो हम उसका जवाब कड़े तरीके से देंगे। 
विज्ञापन


इस मौके पर  सतेंद्र सहारण, जोगीराम सिहाग खेदड़, दयानंद शर्मा, जोगिंद्र सिंह नैन, शमशेर नंबरदार, सुरेश कोथ, मास्टर बलबीर सिंधु जींद, रतनमान बीकेयू, छज्जू राम कंडेला, धर्मपाल बडाला, रणबीर मलिक, बलवान सुंडा, हरिकेश काबरछा, रवि आजाद, नरेश सेलवाल, कुलदीप खरड़, अनिश खटकड़, पूनम कंडेला, प्रियंका, कृष्ण, सरदानंद राजली, दिलबाग सिंह हुडा, दशरथ मलिक, सतबीर सिंह धायल, अंग्रेज बूरा, होशियार सिंह पंघाल, नरेश भ्याण, सत्यवान सहारण, रारबीर, राजबीर, पवन, लखविंद्र सिंह सिरसा, रामबीर, हवा सिंह, सुधीर, कर्मबीर पूर्व सरपंच आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें