फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनआईआरएफ में एचएयू होम साइंस कॉलेज को 42वां रैंक मिला

विज्ञापन
एचएयू होम साइंस कॉलेज - फोटो : Hisar
विज्ञापन
हिसार। नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क (एनआईआरएफ) में चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के इंदिरा चक्रवर्ती गृह विज्ञान महाविद्यालय ने 42वां, जबकि प्रदेश में प्रथम रैंक प्राप्त किया है। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय द्वारा जारी एनआईआरएफ में देशभर से 2270 कॉलेज शामिल हुए थे।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बीआर कांबोज ने कहा कि विश्वविद्यालय ने अपनी उपलब्धियों के कारण आज राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अलग पहचान बनाई है। उन्होंने गृह विज्ञान महाविद्यालय की इस उपलब्धि के लिए अधिष्ठाता, शिक्षकों, कर्मचारियों व विद्यार्थियों को बधाई दी। उन्होंने कहा किसी भी संस्थान के लिए ऊपरी पायदान पर पहुंचना कठिन कार्य होता है और उसी स्थान पर बने रहना और भी मुश्किल। उन्होंने कहा यह महाविद्यालय पिछले तीन वर्षों से प्रथम 50 संस्थानों में स्थान बनाने में सफल रहा है। भविष्य में और अधिक ऊंचाइयां हासिल करने के लिए विशेष कार्ययोजना पर कार्य किया जाएगा।
शिक्षण संस्थानों के प्रदर्शन के आधार पर जारी की रैंकिंग
केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय द्वारा जारी रैंकिंग के लिए शिक्षण संस्थानों को कई मापदंडों पर उनके प्रदर्शन के अनुसार अंतिम रूप दिया जाता है, जिसमें सीखने और संसाधन, अनुसंधान और पेशेवर अभ्यास, आउटरीच और समावेशिता, स्नातक परिणाम और धारणा आदि शामिल हैं। यह रैंकिंग विषय डोमेन और संस्थान के प्रकार के आधार पर तैयार की जाती है। महाविद्यालय की अधिष्ठाता डॉ. मंजु महता ने कहा कि शिक्षण व शोध कार्यों ने इस महाविद्यालय को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई है। भविष्य में देशभर में नंबर वन की रैंकिंग को प्राप्त करने के लिए प्रयास जारी रहेंगे।
विज्ञापन

पहले भी कई उपलब्धियां हासिल कर चुका है विश्वविद्यालय
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय को इससे पहले भी भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद द्वारा सर्वश्रेष्ठ संस्थान पुरस्कार, सरदार पटेल सर्वश्रेष्ठ भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद पुरस्कार मिल चुके हैं। इसी प्रकार विश्वविद्यालय मानव संसाधन विकास मंत्रालय की ओर से जारी अटल रैंकिंग ऑफ इंस्टीट्यूशन्स ऑन इनोवेशन एंड एचीवमेंटस में कृषि विश्वविद्यालयों में देशभर में प्रथम स्थान हासिल कर चुका है। विश्वविद्यालय ने भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) द्वारा 2019 के लिए जारी आईसीएआर रैंकिंग में तीसरा स्थान पाया था। हाल ही में विश्वविद्यालय में स्थापित एग्री बिजनेस इनक्यूबेशन सेंटर को स्व उद्यमियों के विकास की दिशा में किए जा रहे श्रेष्ठ कार्यों के लिए नाबार्ड की ओर से सम्मानित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें