फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार बदमाशों ने मां-बेटी से लूटीं सोने की चेन

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पर्व पर सोमवार देर रात रतिया के व्यस्त एरिया मॉडल टाउन और अनाज मंडी के पीछे वाले रोड पर दो बाइक पर सवार चार बदमाश मां और बेटी की सोने की चेन लूटकर फरार हो गए। सूचना मिलने पर रतिया पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार अग्रवाल कालोनी निवासी बिजली का कार्य करने वाले रामविलास बंसल की पत्नी शकुंतला देवी व बेटी राधा रात को मॉडल टाउन और अनाज मंडी के बीच वाले रोड की तरफ सैर कर रही थीं। मां-बेटी वापस आ रही थीं कि अचानक दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने मां और बेटी की सोने की चेन लूट लीं और फरार हो गए। मां-बेटी ने शोर मचाया तो आसपास के लोग इकट्ठे हो गए, मगर तब तक बाइक सवार मौके से भाग निकले। सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जांच कर चेन लूटने वाले लोगों की खोजबीन शुरू कर दी है। रतिया शहर थाना प्रभारी रूपेश चौधरी ने बताया कि मॉडल टाउन के पास 2 महिलाओं की सोने की चेन छीनकर ले जाने की सूचना मिली थी। पुलिस को पूरी तरह अलर्ट कर दिया गया है। कुछ सीसीटीवी फुटेज मिले हैं। मामले में कार्रवाई तेज कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें