हिसार। कैमरी ढाणी में बाइक के आगे अचानक गाय आने से हादसा हो गया। इस दौरान बाइक सवार के सीने में गाय का सींग घुस गया जिससे उसकी मौत हो गई। जबकि बाइक पर साथ बैठा युवक घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार कैमरी निवासी नरेश बाइक पर हिसार से अपने घर लौट रहा था। उसकी बाइक पर मीरपुर निवासी पवन सवार था। मीरपुर निवासी घायल पवन ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि 5 नवंबर की रात 9:45 बजे वह और नरेश बाइक पर हिसार से बर्गर लेकर कैमरी लौट रहे थे। ढाणी के समीप सड़क के बीच अचानक आई गाय से बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार नरेश के सीने में गाय का सींग घुस गया। दोनों घायलों को शहर के निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया, जहां चिकित्सकों ने नरेश को मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।