फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाईक सवार ने सेवानिवृत इंस्पेक्टर की पत्नी की बाली तोड़ी, सीसीटीवी में कैद हुए वारदात

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। 12 क्वार्टर क्षेत्र में एसपी कार्यालय से सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर जयभगवान शर्मा की पत्नी के कान से बाइक सवार युवक बाली झपटकर फरार हो गया। हालांकि आरोपी आसपास लगे सीसीटीवी में कैद हो गया। एचटीएम थाना पुलिस को शिकायत में 12 क्वार्टर में टिब्बा दानाशेर निवासी 60 वर्षीय संतोष देवी ने बताया कि वह दोपहर करीब साढ़े तीन बजे गली नंबर छह में अपने चार वर्षीय पोते के साथ दुकान से सामान लेने गई थी। इसी दौरान एक नकाबपोश बाइक सवार युवक पता पूछने के बहाने पास आया और बाली झपटकर फरार हो गया।
विज्ञापन

पीड़िता के बेटे दीपक शर्मा ने बताया कि सूचना मिलने पर वह मौके पर पहुंचा और उसने डायल 112 नंबर पर कॉल की। पुलिस ने वारदात की सीसीटीवी फुटेज खंगाली है, जिसमें बाइक सवार नजर आ रहा है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें