फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबा विशादा किसान सेवा केंद्र पंप की गाड़ी तेल बेचते हुए पकड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौंद (हिसार)। बास तहसील के गांव उगालन के बाबा विशादा किसान सेवा केंद्र पेट्रोल पंप की पेट्रोल की गाड़ी गांव पेटवाड़ में तेल बेचते हुए पेट्रोल पंप संचालकों ने पकड़ा। मौके पर पुलिस को बुलाया गया। पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। गांव उगालन में बाबा विशादा किसान सेवा केंद्र के नाम से सुरेंद्र पंघाल ने पेट्रोल पंप लगाया हुआ है। इस पेट्रोल पंप की गाड़ी गांव पेटवाड़ सहित अन्य गांवों में भी घर-घर जाकर लोगों को डीजल उपलब्ध करवाती थी। पिछले काफी समय से गांव पेटवाड़ में पेट्रोल पंप संचालक कृष्ण दुहन व गांव थूराना में पेट्रोल पंप के मालिक हरिओम शर्मा इसकी शिकायत कर रहे थे। मौके पर उनको गाड़ी नहीं मिलती थी। शनिवार को उनको सूचना मिली की गांव पेटवाड़ में एक पेट्रोल पंप की गाड़ी घर-घर जाकर किसानों को तेल सप्लाई कर रही है। दोनों मौके पर पहुंचे और उन्होंने इसकी सूचना जिला पेट्रोल पंप एसोसिएशन के पदाधिकारियों और पुलिस को दी। मौके पर एसोसिएशन के सदस्य व पुलिस पहुंची। गाड़ी को कब्जे में लेकर नारनौंद के थाने में लाया गया। पंप मालिक मौके पर कोई दस्तावेज पेश नहीं कर सका।
विज्ञापन

मैंने कोई गलत काम नहीं किया
मैं कोई गलत काम नहीं कर रहा। इसके लिए मैंने कंपनी से लाइसेंस अप्लाई किया हुआ है। मैं पिछले कुछ दिनों से कुछ गांवों में घर-घर जाकर गाड़ी भेजकर तेल की सप्लाई देने का काम कर रहा हूं। किसान होने के नाते किसानों के घर जाकर यह सेवा कर रहा हूं।
-सुरेंद्र पंघाल, संचालक बाबा विशादा किसान सेवा केंद्र, उगालन।
जांच के बाद होगी कार्रवाई
फूड सप्लाई विभाग व पेट्रोल पंप एसोसिएशन के सदस्यों ने इस गाड़ी को पेटवाड़ गांव में अवैध रूप से घर-घर जाकर तेल की सप्लाई देते हुए पकड़ा है। इनकी शिकायत के आधार पर प्राथमिकी रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। जांच में आरोपी पाए जाने पर पेट्रोल पंप के संचालक व गाड़ी चालक के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-सब इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह, जांच अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें