हिसार लोकसभा से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ रहे कुलबीर नियाणा बुधवार को गांव सुलखनी में प्रचार के लिए पहुंचे थे। ऑटो सवार चार-पांच युवकों ने उन पर हमला बोल दिया। कुलबीर नियाणा ऊंट गाड़ी में सवार होकर नामांकन करने पहुंचे तो सुर्खियों में आए थे।
हिसार लोकसभा प्रत्याशी कुलबीर नियाणा की गाड़ी ने एक ऑटो में टक्कर मार दी। जिस पर ऑटो सवार कुछ युवकों ने उनकी धुनाई कर दी। जिसमें कुलबीर के कपड़े भी फट गए। शिकायत मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पीसीआर के साथ पहुंचे इंस्पेक्टर भगत सिंह ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। कुलबीर के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। आरोपियों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार हिसार लोकसभा से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ रहे कुलबीर नियाणा बुधवार को गांव सुलखनी में प्रचार के लिए पहुंचे थे। वह अपनी कार में सवार होकर गांव की फिरनी पर पहुंचे। उन्होंने अपनी गाड़ी को एक साइड में खड़ा कर दिया तथा पैदल प्रचार करने निकले। डोर टू डोर जाकर लोगों से वोट की अपील कर रहे थे। इस दौरान एक लकड़ियों से भरा ऑटो वहां आया।
भारी भरकम लकड़ी ऑटो से बाहर निकली हुई थी। बाहर निकली हुई लकड़ी का एक हिस्सा कुलबीर नियाणा की गाड़ी में लग गया। जिससे गाड़ी का बंफर टूट गया। कुलबीर ने विरोध जताया तो चार पांच युवकों न उस पर हमला बोलते हुए पिटाई की। कुलबीर का आरोप है कि उसे थप्पड़, मुक्के, लात घूसों से मारा। जिसमें उसके कपड़े भी फट गए। कुलबीर ने बताया कि उन्होंने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई थी। पुलिस की ओर से उन्हें सुरक्षा नहीं दी गई। बता दें कि कुलबीर नियाणा ऊंट गाड़ी में सवार होकर नामांकन करने पहुंचे तो सुर्खियों में आए थे। पुलिस ने ऊंट गाड़ी को लघु सचिवालय के गेट पर ही रोक लिया था।