फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हांसी AVT स्टाफ पर हमला: बदमाशों ने कर्मचारियों पर गाड़ी चढ़ाने का किया प्रयास, तीन नामजद आरोपियों पर केस दर्ज

Thu, 27 Jun 2024 11:20 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौंद (हरियाणा)

सार

सुनील कुमार ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह सिपाही भूपेंद्र सिंह के साथ गांव हैबतपुर में रात्रि गस्त पड़ताल पर थे। इस दौरान गांव लोहारी राघो की तरफ से एक सफेद रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी आती दिखाई दी। हेड कांस्टेबल सुनील ने गाड़ी को रोकने का इशारा किया तो गाड़ी चालक ने गाड़ी रोकने की बजाय गाड़ी की सीधी टक्कर हमें मारने की कोशिश की।
विज्ञापन
स्कॉर्पियो गाड़ी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हांसी के नारनौंद क्षेत्र के गांव हैबतपुर में देर रात रात्रि गस्त के दौरान एविटी व एक्साइज स्टाफ हांसी की टीम पर गाड़ी से टक्कर मारने का मामला सामने आया है। नारनौंद थाना पुलिस ने तीन नामजद आरोपी विकास, वजीर व सोनु पर अपहरण करने, सरकारी कार्य में बाधा डालने, जान से मारने की नीयत से गाड़ी से टक्कर मारी व एक लाख रुपये के लिए बिना वजह मारपीट करने के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार
हांसी एविटी एवं एक्साइज स्टाफ हांसी के हेड कांस्टेबल सुनील कुमार ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह सिपाही भूपेंद्र सिंह के साथ गांव हैबतपुर में रात्रि गस्त पड़ताल पर थे। इस दौरान गांव लोहारी राघो की तरफ से एक सफेद रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी आती दिखाई दी। हेड कांस्टेबल सुनील ने गाड़ी को रोकने का इशारा किया तो गाड़ी चालक ने गाड़ी रोकने की बजाय गाड़ी की सीधी टक्कर हमें मारने की कोशिश की। उन्होंने किसी तरह अपनी जान बचाई। उसके बाद गाड़ी चालक गाड़ी को मौका से लेकर भाग गए।

कुछ देर बाद फिर गाड़ी को वापिस लेकर आया और वापिस आकर फिर से जान से मारने की नीयत से गाड़ी की सीधी टक्कर मुझे मार दी। जिसके बाद वह नीचे गिर गया। उसके बाद गाड़ी चालक व उसके साथियों ने उसके साथ लाठी-डंडो से मारना शुरु कर दिया। उसके बाद उसको गाड़ी में डालकर अपने घर पर ले गए। वो तीनों एक दूसरे को सोनु, विकास व वजीर कहकर पुकार रहे थे। विकास, सोनू व वजीर ने घर पर जाने के बाद फिर से मेरे साथ मारपीट की।
विज्ञापन


उसके बाद तीनों ने कहा कि अपने घरवालों से एक लाख रुपये मंगवा लो वरना तुम्हे जान से मार कर नदी में बहा देंगे। वह किसी तरह मौका पाकर वहां से भाग निकला। सिपाही भूपेन्द्र टक्कर मारने के समय वहां से भाग गया था और फिर मुझे हैबतपुर बस स्टैंड पर मिला। जिसने डायल 112 पर सुचना दी और पुलिस की गाडी मुझे नारनौंद के नागरिक अस्पताल में ले गई जहां से डाक्टरों ने उसे ईलाज के लिए हिसार रैफर कर दिया। जहां पर उसका ईलाज चल रहा है।

हेड कांस्टेबल सुनील ने कहा कि विकास, वजीर व सोनु ने मेरा अपहरण करके सरकारी कार्य में बाधा डाली है और जान से मारने की नीयत से मुझे टक्कर मारी व एक लाख रुपये के लिए बिना वजह मेरे साथ मार पिटाई की है। नारनौंद थाना पुलिस ने हेड कांस्टेबल सुनील के बयान के आधार पर विकास, वजीर और सोनु के खिलाफ आईपीसी की धारा 120बी, 186, 307, 333, 353, 365 व 387 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें