फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचएयू में बीएससी-एमएससी और पीएचडी में दाखिले के लिए आवेदन आज से, दाखिले के लिए होगी प्रवेश परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के बीएससी-एमएससी और सभी पीएचडी पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन मंगलवार से शुरू होंगे। इसके लिए आवेदनकर्ता का हरियाणा प्रदेश का स्थायी निवासी होना अनिवार्य है। सामान्य श्रेणी के उम्मीदवार के लिए आवेदन फीस एक हजार रुपये जबकि अनुसूचित जाति, पिछड़ी जाति, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, पीडब्ल्यूडी (दिव्यांग)के उम्मीदवारों के लिए 250 रुपये होगी।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. राजवीर सिंह ने बताया कि आवेदन की प्रक्रिया 5 अगस्त 2021 तक जारी रहेगी। आवेदन करने से पहले और काउंसिलिंग के समय आने से पूर्व उम्मीदवार प्रोस्पेक्टस-2021-22 में दिए गए दाखिला संबंधी सभी हिदायतों व नियमों को अच्छी तरह से पढ़ लें।
स्नातकोत्तर कार्यक्रमों में प्रवेश परीक्षा के आधार पर होंगे दाखिले
स्नातकोत्तर अधिष्ठाता डॉ. अतुल ढींगड़ा ने बताया कि विश्वविद्यालय के विभिन्न महाविद्यालयों के विभिन्न विषयों में स्नातकोत्तर में दाखिला कॉमन एंट्रेस टेस्ट के आधार पर होगा। इसी प्रकार पीएचडी में भी दाखिला कॉमन एंट्रेस टेस्ट के आधार पर ही होगा। उन्होने बताया कि हरियाणा प्रदेश से बाहरी राज्यों के उम्मीदवार भी पीएचडी में अतिरिक्त सीटों पर दाखिले के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा एनआरआई व इंडस्ट्री स्पोंसर्स उम्मीदवारों के लिए भी पीएचडी में अतिरिक्त सीटें उपलब्ध हैं। पीएचडी में दाखिला एंट्रेस टेस्ट में हासिल मेरिट के आधार पर ही होगा।
विज्ञापन

कृषि महाविद्यालय में स्नातकोत्तर कोर्स
एग्रीकल्चर इकोनॉमिक्स, एग्रोनोमी, इंटोमोलोजी, एक्सटेंशन एजुकेशन, हॉर्टिकल्चर, नेमोटोलोजी, जेनेटिक्स एंड प्लांट ब्रीडिंग, प्लांट पेथोलोजी, सीड साइंस एवं टेक्नोलोजी, सायल साइंस, वेजीटेबल साइंस, एग्री. मेट्रोलॉजी, फॉरेस्ट्री विषय शामिल हैं।
-------
मौलिक एवं मानविकी महाविद्यालय में स्नातकोत्तर कोर्स -
केमिस्ट्री, बॉयो केमिस्ट्री, बोटनी, मॉलिक्युलर बॉयोलोजी एंड बॉयोटेक्नोलॉजी, बॉयोइंफोमेटिक्स, प्लांट फिजियोलॉजी, एनवायनमेंट साइंस, माइक्रोबायोलॉजी, जूलॉजी, सोसियोलॉजी, स्टेटिस्टिक्स, फिजिक्स, मेथेमेटिक्स विषय होंगे।
--------
गृह विज्ञान महाविद्यालय में स्नातकोत्तर कोर्स -
फूड्स एवं न्यूट्रीशन, फैमिली रिसोर्स मैनेजमेंट, टेक्सटाइल एंड एप्रेजल डिजाइनिंग, ह्यूमन डेवलेपमेंट एंड फैमिली स्ट्डीज, एक्सटेंशन एजुकेशन एंड कम्युनिकेशन मैनेजमेंट।
--------
कृषि अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी महाविद्यालय
फार्म मशीनरी एवं पावर इंजीनियरिंग, सॉयल एंड वाटर इंजीनियरिंग, प्रोसेसिंग एंड फूड इंजीनियरिंग, रिन्यूएबल एंड बॉयो एनर्जी, फूड साइंस एंड टेक्नोलोजी शामिल हैं। मत्स्य विज्ञान महाविद्यालय में एक्वाकल्चर, फिशरीज रिसोर्स मैनेजमेंट, एक्वांटिक एनीमल हेल्थ मैनेजमेंट व फिश प्रोसेसिंग टेक्नोलॉजी शामिल हैं।
-----------
बीएससी एग्रीकल्चर व फिशरीज के लिए भी करें आवेदन
विवि में बीएससी एग्रीकल्चर चार व छह वर्षीय कोर्स और बीएससी फिशरीज के लिए भी दाखिले मंगलवार से शुरू हो रहे हैं। विवि प्रशासन के अनुसार, स्नात्तक कार्यक्रम के छह वर्षीय बीएससी (ऑनर्स) एग्रीकल्चर में दाखिला 10वीं के बाद एग्रीकल्चर एपटीट्यूड टेस्ट के आधार पर होगा। वहीं, चार वर्षीय स्नातक कार्यक्रम बीएससी(आनर्स) एग्रीकल्चर और बीएफएससी (बैचलर ऑफ फिशरीज साइंस) व बीएससी (आनर्स) कम्युनिटी साइंस में दाखिले के लिए 12वीं के बाद एचएयू के एंट्रेंस टेस्ट के आधार पर होगा। बीटेक (एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग) व बीटेक (एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग एलईईटी) में दाखिला हरियाणा राज्य काउंसिलिंग सोसायटी द्वारा ज्वाइंट एंट्रेस टेस्ट(मैन)2021 और एलईईटी 2021 की मेरिट के आधार पर होगा।
---------------
यहां भी होंगे दाखिले -
इंस्टीट्यूट ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट एंड एग्रीप्रेन्योरशिप गुरुग्राम में एमबीए एग्रीबिजनेस, एमबीए सामान्य व मास्टर इन रूरल मैनेजमेंट में दाखिले होंगे। इसी प्रकार कृषि महाविद्यालय में डिपार्टमेंट ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट में एमबीए सामान्य व एमबीए एग्री बिजनेस में दाखिले होंगे। इन विषयों में दाखिले कैट, सीमेट, स्नातक के अंकों की मेरिट के आधार पर होंगे। डिप्लोमा कोर्स कम्युनिकेशन स्किल्स इन इंगलिश, इंग्लिश-हिंदी ट्रांसलेटर, रिमोट सेंसिंग एंड ज्योग्राफिकल इंफोर्मेशन सिस्टम एप्लीकेशन इन एग्रीकल्चर एंड एनवार्यमेंट में भी स्नातक के बाद डिप्लोमा के लिए दाखिले मेरिट आधार पर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें