फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: सातरोड में बनेगा ऑडिटोरियम, नगर निगम तैयार करा रहा ड्राइंग

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। नगर निगम हिसार द्वारा सातरोड क्षेत्र में एक नया ऑडिटोरियम बनवाया जाएगा। यह ऑडिटोरियम स्वर्ण जयंती पार्क के सामने स्थित होगा और इसकी क्षमता 800 से 1000 लोगों की होगी। फिलहाल निगम प्रशासन कंसलटेंट से इसकी ड्राइंग तैयार करवा रहा है, जिसे बाद में मुख्यालय से मंजूरी के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन

नगर निगम के पास वर्तमान में कोई स्वामित्व वाला ऑडिटोरियम नहीं है। वहीं सातरोड क्षेत्र में भी ऐसा कोई स्थल नहीं है, जहां बड़े सामाजिक या सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा सकें। हांलांकि गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय (जीजेयू) और हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (एचएयू) में ऑडिटोरियम मौजूद हैं, लेकिन उनका उपयोग सीमित है क्योंकि वे विश्वविद्यालयों के अंतर्गत आते हैं। इसी जरूरत को देखते हुए निगम प्रशासन ने सातरोड में स्वतंत्र ऑडिटोरियम के निर्माण का निर्णय लिया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें