फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अग्निपथ योजना: 8 फरवरी से आवेदन होंगे शुरू; 21 मार्च तक खुला रहेगा पोर्टल, इन जिलों के युवा कर सकेंगे अप्लाई

Sun, 14 Jan 2024 01:45 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)

सार

सेना भर्ती कार्यालय से भर्ती निदेशक ने बताया कि ऑनलाइन परीक्षा के लिए 250 रुपये परीक्षा शुल्क का भुगतान करना होगा। अग्निवीरों की भर्ती दो चरणों में की जाएगी। भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवार के लिए अपना नाम वेबसाईट पर पंजीकरण करवाना अनिवार्य है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अग्निपथ योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 2024-25 आगामी 8 फरवरी से 21 मार्च 2024 तक होगी। इसके लिए पोर्टल 8 फरवरी 2024 से 21 मार्च 2024 तक खुला रहेगा।

विज्ञापन


सेना भर्ती कार्यालय से भर्ती निदेशक ने बताया कि ऑनलाइन परीक्षा के लिए 250 रुपये परीक्षा शुल्क का भुगतान करना होगा। अग्निवीरों की भर्ती दो चरणों में की जाएगी। प्रथम चरण ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा (ऑनलाइन सीईई) व द्वितीय चरण भर्ती रैली होगी।

भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवार के लिए अपना नाम वेबसाईट https://joinindianarmy.nic.in पर पंजीकरण करवाना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि हिसार, फतेहाबाद, सिरसा और जींद जिले के जिन युवाओं का जन्म 1 अक्टूबर 2003 से 30 अप्रैल 2007 के बीच हुआ है और उन्होंने दसवीं या बारहवीं की कक्षा उत्तीर्ण की है, उम्मीदवार जो बोर्ड परीक्षा कक्षा 10वीं और 12वीं में उपस्थित हुए हैं और परिणामों की घोषणा की प्रतीक्षा कर रहे हैं, वे भी आवेदन करने के पात्र हैं, बशर्ते वे अन्य सभी क्यूआर को पूरा करते हों।
विज्ञापन


अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर लिपिक व स्टोर कीपर तकनीकी, अग्निवीर तकनीकी, अग्निवीर ट्रेड्समैन के लिए दसवीं पास व अग्निवीर ट्रेडमैन आठवीं पास के पद सभी आर्म फोर्स के लिए है। इसके अतिरिक्त जिन उम्मीदवारों ने न्यूनतम शैक्षणिक व आयु सीमा की योग्यता पूरी कर रखी है वे इस योजना के तहत अपने आवेदन ऑनलाइन कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें