फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेहड़ी पर अंडे खाने गए युवक की चाकू से हमला कर हत्या

विज्ञापन
मृतक सतीश का फाइल फोटो। - फोटो : Hisar
विज्ञापन
हिसार। जिंदल ओवरब्रिज के नीचे रेहड़ी पर अंडे खाने गए सातरोड खास निवासी युवक सतीश उर्फ दीपू (28) की चाकू और सिर में ईंट मार कर हत्या कर दी गई। शनिवार दोपहर बाद अर्बन एस्टेट थाना पुलिस ने शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मृतक के पिता विजय के बयान पर चार नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज जांच आरंभ कर दी है। पुलिस ने चार संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। यह वारदात शुक्रवार रात हुई, जिस समय पुलिस नाइटडोमिनशेन चला रही थी।
विज्ञापन

पुलिस को दिए गए बयान में सातरोड खास निवासी विजय का कहना है कि वह नगर निगम में अस्थायी तौर पर सफाई कर्मचारी के पद पर तैनात है। मेरी दो बेटी और तीन बेटे हैं। मंडला बेटा सतीश उर्फ दीपू दिल्ली बाईपास एक फैक्टरी में काम करता था। शुक्रवार रात को गांव के ही रोहित और अनुज के साथ बाइक से व सतीश उर्फ गोली और राहुल स्कूटी से जिंदल ओवरब्रिज के नीचे एक रेहड़ी पर अंडे खाने के लिए गए थे। काफी देर तक वह नहीं आए, तो उन्हें तलाशते हुए उस तरफ गया। वहां पर जाकर देखा कि रेहड़ी पर अंडों के रुपये के लेनदेन के विवाद में युवक मेरे बेटे और उसके दोस्तों के साथ झगड़ा कर रहे है। वहां पर मौजूद लोगों ने बीचबचाव कर छुड़वा दिया। बाद में वे मौके से फरार हो गए।
सिर पर पांच निशान मिले
विजय ने बताया कि कुछ देर बाद राहुल उर्फ गच्छा, साहिल उर्फ बबू, राहुल खबरी और साहिल दाढ़ी एक बाइक से आए और मेरे बेटे दीपू को घेर लिया। एक ने मेरे बेटे के दोनों हाथ पकड़ लिए और अन्य ने चाकू से शरीर पर कई वार किए। एक ने वहां से ईंट उठाकर बेटे के सिर पर मारी, जिससे काफी खून बहने लगा। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। घायल हालत में बेटे के दोस्त राहुल और रोहित उसे उपचार के लिए नागरिक अस्पताल लेकर आए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अर्बन एस्टेट थाना प्रभारी सुखजीत का कहना है कि विजय की शिकायत पर चार नामजद राहुल गच्छा, राहुल खबरी, साहिल उर्फ बब्बू और साहिल उर्फ दाढ़ी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। जल्द आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। पोस्टमार्टम के दौरान सामने आया कि सतीश के सीने के पास तीन, एक पेट और एक बाजू पर चाकू के निशान मिले हैं। सिर पर दो जगह ईंट के निशान मिले हैं।
विज्ञापन

पिता के साथ सतीश ही था कमाने वाला
सतीश का बड़ा भाई मनोरोगी है। छोटा भाई भी कोई काम नहीं करता। कुछ समय पहले सतीश की माता का देहांत हो चुका है। सतीश ही एक फैक्टरी में काम कर पिता का हाथ बंटा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें