फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंस्टाग्राम पर पहचान हुई युवक ने बनाई अश्लील वीडियो किशोरी ने स्कूल जाना छोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। शहर के एक मोहल्ला निवासी 14 वर्षीय किशोरी से इंस्टाग्राम पर दोस्त कर एक युवक ने व्हाट्सएप कॉल कर अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद आरोपी उसे वायरल करने की धमकी दे रहा है। इससे परेशान होकर किशोरी ने स्कूल जाना भी छोड़ दिया है। परिजनों की शिकायत पर एचटीएम थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़, पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई शिकायत में एक व्यक्ति ने बताया कि कुछ महीने पहले उसकी बेटी की सोशल मीडिया के जरिये एक युवक से जान पहचान हुई। युवक अपनी बातों में बहलाकर उससे व्हाट्सएप पर कॉल करने लगा। इसके बाद युवक ने दबाव बनाकर किशोरी की आपत्तिजनक हालत में वीडियो बना ली और वायरल करने की धमकी देने लगा। आरोपी ने शनिवार को किशोरी के पिता के पास वीडियो व्हाट्सएप पर भेजी और धमकी देने लगा। इससे किशोरी डरी हुई है और स्कूल जाना छोड़ दिया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें