फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: स्कूल परिसर में बंदर ने आठवीं की छात्रा पर किया हमला, आधार कार्ड और रुपये नहीं होने पर अस्पताल में इलाज के लिए भटकती रही

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। महाबीर कॉलोनी निवासी 15 वर्षीय आठवीं कक्षा की छात्रा शालू पर शुक्रवार सुबह सुशीला भवन रोड स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय परिसर में बंदर ने हमला कर दिया। घायल छात्रा उपचार के लिए जिला नागरिक अस्पताल पहुंची लेकिन आधार कार्ड और रुपये नहीं होने के कारण उसे इलाज के लिए काफी देर तक परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन

पिता के अस्पताल पहुंचने के बाद उसकी मरहम-पट्टी हो सकी। शालू ने बताया कि स्कूल परिसर में मौजूद होने के दौरान अचानक बंदर ने उस पर हमला कर दिया। इसके बाद वह सहपाठी के साथ जिला नागरिक अस्पताल पहुंची। आधार कार्ड नहीं होने के कारण रजिस्ट्रेशन नहीं हो सका। छात्रा ने सहपाठी के माध्यम से परिजनों को सूचना दी। पिता के पहुंचने के बाद उसका उपचार किया गया।

घटना के बाद छात्रा और परिजनों ने स्कूल परिसर में बंदरों के बढ़ते आतंक पर चिंता जताई। उन्होंने विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए बंदरों को पकड़ने की मांग की।
विज्ञापन


छात्रा के प्राथमिक उपचार के बाद पीटीआई शीला ने परिजनों को सूचना दे दी थी। स्कूल प्रबंधन कई बार नगर निगम को बंदर पकड़ने के लिए पत्र दे चुका है। निगम ने जाल भी लगाए थे, लेकिन बंदर नहीं आने पर उन्हें हटा दिया गया। दो दिन पहले भी निगम अधिकारियों से मिलकर बंदर पकड़ने की मांग की गई है।
विज्ञापन


- कृष्ण कुमार, प्रिंसिपल, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सुशीला भवन रोड, हिसार।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें