फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी से कम संपति के मालिक हैं भाजपा प्रत्याशी बृजेंद्र सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। भाजपा के प्रत्याशी एवं पूर्व मंत्री बीरेंद्र सिंह के पुत्र बृजेंद्र सिंह ने शनिवार को अपना नामांकन दाखिल किया। इस नामांकन के साथ उन्होंने संपत्ति विवरण को जो एफिडेविट दिया है, उसके अनुसार वे अपनी पत्नी जसमीत से कम संपत्ति के मालिक हैं। सालाना आय के मामले में तो बृजेंद्र सिंह की आय लाखों में है, जबकि उनकी पत्नी की सालाना आय करोड़ों में दर्शाई है।
विज्ञापन

बृजेंद्र सिंह ने इनकम टैक्स रिटर्न में वित्त वर्ष 2017-18 के अनुसार अपनी सालाना आय 26 लाख 42 हजार 856 रुपये दर्शाई है, जबकि उनकी पत्नी जसमीत की सालाना आय 2 करोड़ 61 लाख 14 हजार 195 रुपये है। बृजेंद्र के पास नकदी, बैंक डिपोजिट व गहने आदि के रूप में 1 करोड़ 7 लाख 44 हजार 969 रुपये है, जिसमें 2 लाख 10 हजार 700 की नकदी शामिल है। पत्नी के पास 6 करोड़ 38 लाख 70 हजार 718 रुपये की संपत्ति है, जिसमें 2 लाख 47 हजार 550 की नकदी शामिल है। बृजेंद्र के पास अचल संपत्ति के रूप में 2 करोड़ 86 लाख 6 हजार 830 रुपये की संपत्ति है, जबकि उनकी पत्नी के पास 2 करोड़ 45 लाख की अचल संपत्ति है। बृजेंद्र सिंह के नाम 61 लाख 83 हजार 566 रुपये के लोन व अन्य देनदारी है, जबकि उनकी पत्नी के नाम 2 करोड़ 10 लाख 42 हजार 71 रुपये के लोन व अन्य देनदारी है।
जेएनयू से मास्टर हैं बृजेंद्र सिंह
भाजपा प्रत्याशी बृजेंद्र सिंह ने मास्टर ऑफ आर्ट्स जेएनयू दिल्ली से वर्ष 1994 में की। उसके बाद मास्टर ऑफ साइंस पब्लिक पॉलिसी एंड मैनेजमेंट किंग्स कॉलेज लंदन से वर्ष 2018 में की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें