फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: उकलाना में युवक और महिला से 7.54 ग्राम हेरोइन बरामद, दोनों गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। पुलिस की नशा निरोधक टीम ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उकलाना की गांधी कॉलोनी से एक युवक और एक महिला को काबू कर उनके कब्जे से 7.54 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। टीम प्रभारी उप निरीक्षक इंदर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस टीम गश्त के दौरान प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर रविवार को गांधी कॉलोनी में एक बाइक सवार युवक और महिला को रोका गया। पूछताछ में उनकी पहचान सन्नी और मनप्रीत, दोनों निवासी गांधी कॉलोनी, उकलाना मंडी के रूप में हुई।
विज्ञापन

नियमों के अनुसार महिला आरोपी की तलाशी पुलिस उप अधीक्षक संजीव कुमार की मौजूदगी में महिला पुलिसकर्मी ने ली। तलाशी के दौरान मनप्रीत के पास एक पॉलिथीन थैली में 7.54 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने नशे की खेप और बाइक को मौके पर ही जब्त कर लिया और दोनों आरोपियों को थाना उकलाना में एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे यह नशा नरवाना की चमेला कॉलोनी से एक महिला और पुरुष से खरीदकर लाए थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों को सोमवार को अदालत में पेश किया। जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें