डाक की छंटनी करते हुए पोस्टमैन। संवाद
- फोटो : Hisar
हिसार। पोस्टल टिकट योजना के तहत इस साल हिसार डिविजन में करीब 70 लोगों ने अपनी फोटो छपवाकर टिकट बनवाई है। हालांकि कोरोना के चलते कम लोगों ने यह टिकट बनवाई है।
हिसार डिविजन में छह जगहों पर यह पोस्टल टिकट बनती है। डिविजन में हिसार, फतेहाबाद व सिरसा जिला शामिल है।
शहर में परिजात चौक स्थित डाकघर में यह पोस्टल टिकट बनवा सकते हैं। विभाग के अनुसार कोई भी व्यक्ति यह टिकट बनवा सकता है। इस टिकट का अधिक इस्तेमाल डाक या पार्सल पर यह टिकट लगाकर भेजने या फ्रेम में बनवाकर घरों में सहेज कर रखने में किया जाता है। विभाग के अनुसार यह पोस्टल टिकट को बनवाने के लिए 300 रुपये चुकाने पड़ते है। इस पर 60 रुपये की डाक टिकट और 240 रुपये फोटो लगाने का शुल्क लगता है। यह टिकट बनवाने वाले व्यक्ति को अपनी पहचान के तौर पर आधार कार्ड की फोटो कॉपी डाकघर को देनी पड़ती है।
हमारी ओर से पोस्टल टिकट योजना को लेकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इस वर्ष 70 लोगों ने पोस्टल टिकट बनवाई है। - संजय कुमार, अधीक्षक, डाकघर, परिजात चौक, हिसार