फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणित विषय की परीक्षा में 6 यूएमसी बने, सातरोड़ स्कूल का केंद्र देवी भवन स्कूल में स्थानांतरित

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की मंगलवार को 12वीं कक्षा की गणित विषय की परीक्षा हुई। परीक्षा के दौरान उड़नदस्तों ने जिले के 50 परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान 6 विद्यार्थियों को नकल करते हुए पकड़े जाने पर यूएमसी बनाई गई। एसडीएम हिसार की उड़नदस्ता ने 7 परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर 3 यूएमसी बनाई। चेयरमैन स्पेशल फ्लाइंग ने 4 परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया और 2 यूएमसी बनाई। इसके साथ ही एसडीएम बरवाला की फ्लाइंग टीम ने 7 परीक्षा केेंद्रों पर नकल चेक करते हुए 1 यूएमसी बनाई। राजकीय उच्च विद्यालय सातरोड़ के परीक्षा केंद्र को श्री देवी भवन हाई स्कूल हिसार में शिफ्ट कर दिया गया है। जिन विद्यार्थियों का सातरोड स्कूल में परीक्षा केंद्र था अब उन विद्यार्थियों की 6 अप्रैल को होने वाली परीक्षा श्री देवी भवन स्कूल में होगी।
विज्ञापन

-----
दूसरे की जगह परीक्षा देने वाले 7 नकली परीक्षार्थी गिरफ्तार -
- सोमवार को आयोजित हुई दसवीं कक्षा के अंग्रेजी विषय की परीक्षा में दूसरे की जगह परीक्षा देने के मामले में 14 परीक्षार्थियों पर केस दर्ज किया गया था। हिसार पुलिस ने इनमें से 7 परीक्षार्थियों को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि सोमवार को सिटी थाना पुलिस ने नई अनाज मंडी स्थित महाराजा अग्रसेन स्कूल में दूसरे की जगह परीक्षा देने के मामले में 12 परीक्षार्थियों पर केस दर्ज किया था। शिकायतकर्ता परीक्षा केंद्र अधीक्षक राजेंद्र सिंह की शिकायत पर सिटी थाना पुलिस ने 6 फर्जी परीक्षार्थियों के साथ-साथ 6 असली परीक्षार्थियों पर केस दर्ज किया। वहीं, राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल नलवा में दूसरे की जगह परीक्षा देने के मामले में परीक्षा केंद्र अधीक्षक सुरेश कुमार की शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने दो परीक्षार्थियों पर केस दर्ज किया था। इनमें से 7 परीक्षार्थियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
-----
इन परीक्षा केंद्रों पर मिली शांति -
- चेयरमैन स्पेशल फ्लाइंग ने मंगलवार को एमएके हाई स्कूल हांसी, पीसीएसडी स्कूल हांसी, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डाटा-गुराना, आरोही मॉडल स्कूल घिराय में निरीक्षण किया। इन सभी परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण परीक्षा आयोजित हुई। जिला शिक्षा अधिकारी की टीम ने एचएयू हाई स्कूल, राजकीय विद्यालय सुशीला भवन, सीएवी हाई स्कूल, एफसी गर्ल स्कूल का निरीक्षण किया। डीईओ ने कहा कि इन परीक्षा केंद्रों पर सही से परीक्षा चल रही थी। वाइस चेयरमैन की टीम ने आदमपुर व जाखोद गांव के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। बोर्ड सचिव की टीम ने बालसमंद, भिवानी रोहिला, आर्यनगर, सीएवी व पटेल नगर स्कूल के परीक्षा केंद्र के निरीक्षण किया। इन सभी परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण परीक्षा होती हुई मिली।
विज्ञापन

-----
वर्जन :
12 वीं की गणित की विषय परीक्षा में उड़नदस्ता टीम ने अलग-अलग परीक्षा केंद्रों पर निरीक्षण करते हुए 6 यूएमसी बनाए हैं। सातरोड स्कूल के परीक्षा केंद्रों को श्री देवी भवन स्कूल में शिफ्ट कर दिया है। इस स्कूल के परीक्षार्थियों की परीक्षा की अब देवी भवन के स्कूल में होंगी। नकल रहित परीक्षा के जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन की टीम पूरी तरह अलर्ट है।
- कुलदीप सिहाग, जिला शिक्षा अधिकारी, हिसार।
----
वर्जन :
नकल रहित परीक्षा आयोजित करवाने के लिए हमारी ओर से पूरी सख्ती का प्रयोग किया जा रहा है। सोमवार को हमने हिसार के परीक्षा में केंद्रों का निरीक्षण किया था। परीक्षा केंद्रों पर बहुत लापरवाही पाई गई थी। शिक्षक खुद नकल करवाते हुए मिले थे। कई परीक्षा केंद्रों पर तो पुलिस ही नहीं थी। मैंने इसकी शिकायत एसपी हिसार को की है। एसपी लोकेंद्र कुमार ने सहयोग किया। जिसके चलते मंगलवार को गणित की परीक्षा शांतिपूर्वक रही।
विज्ञापन

- डॉ. जगबीर सिंह, चेयरमैन, हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी।
----
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें