फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10वीं कक्षा के 596 विद्यार्थियों ने दी गणित व अंग्रेजी की रद्द हुई परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा शुक्रवार को 10वीं कक्षा की परीक्षा आयोजित की गई। जिला शिक्षा अधिकारी कुलदीप सिहाग ने बताया कि सातरोड़ कलां हाई स्कूल में हुई 10वीं कक्षा की अंग्रेजी व उमरा गांव के परीक्षा केंद्र में हुई 10वीं कक्षा के गणित विषय की परीक्षा रद्द हो गई थी। ये दोनों परीक्षाएं 4 मार्च व 12 मार्च को हुई थी। इन दोनों विषयों की परीक्षाएं शुक्रवार को दोबारा आयोजित हुई है। इसके लिए शहर में दो तीन परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। गणित विषय की परीक्षा पीजीएसडी स्कूल में हुई व अंग्रेजी विषय की परीक्षा सीआरएम जाट सीनियर सेकेंडरी स्कूल तथा पटेल नगर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में हुई। बोर्ड से मिली जानकारी के अनुसार उमरा गांव के परीक्षा केंद्र पर 307 परीक्षार्थियों की परीक्षा रद्द हुई थी। वहीं सातरोड़ कलां के परीक्षा केंद्र पर 289 परीक्षार्थियों की परीक्षा रद्द हुई थी।
विज्ञापन

इसके साथ ही शुक्रवार को 12वीं कक्षा के संगीत विषय की भी परीक्षा हुई। परीक्षा के दौरान चेयरमैन स्पेशल फ्लाइंग ने दो परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण। शुक्रवार को नकल रहित परीक्षा हुई व एक भी यूएमसी नहीं बना। जिले के करीब 30 परीक्षा केंद्रों पर करीब 2 हजार विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। शनिवार को 12वीं कक्षा के ललित कला विषय की परीक्षा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें