परीक्षाओं की तैयार को लेकर जिला प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक लेती उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी व ब?
- फोटो : Hisar
हिसार। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (एचबीएसई) की ओर से 128 परीक्षा केंद्रों पर 10वीं व 12वीं कक्षा के 52622 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। बुधवार दोपहर साढ़े 12 बजे 12वीं कक्षा का हिंदी कोर, हिंदी इलेक्टिव व इंग्लिश स्पेशल विषय की परीक्षा होगी। वहीं वीरवार को 10वीं कक्षा का सामाजिक विज्ञान विषय का पेपर होगा। नकल रहित परीक्षा के लिए 10 उड़नदस्ते तैनात किए गए हैं। वहीं सभी परीक्षा केंद्रों की 200 मीटर के दायरे में धारा 144 लागू करने के आदेश जारी किए गए हैं।
उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर एक-एक ऑब्जर्वर की भी ड्यूटी लगाई गई है। इन परीक्षा केंद्रों पर 52 हजार 622 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। उपायुक्त ने बताया कि दसवीं कक्षा के 26501 विद्यार्थी, 12वीं कक्षा के 20052 विद्यार्थी, दसवीं रि- अपीयर में 245 व 12वीं रि-अपीयर में 170 परीक्षा देंगे। वहीं 10वीं हरियाणा ओपन में 2730 और 12वीं हरियाणा ओपन में 2924 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा के दौरान डीसी, डीईओ, डीईईओ, एसडीएम, बोर्ड चेयरमैन, सुपरींटेंडेंट, ऑब्जर्वर व सीएम फ्लाइंग की टीम परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करेंगी। परीक्षा में नकल करते हुए पाए गए परीक्षार्थी पर बोर्ड के नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। नकल रहित परीक्षा आयोजन के लिए मंगलवार को उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी ने शिक्षा विभाग, पुलिस विभाग व जिला प्रशासनिक अधिकारी की बैठक ली। बैठक में हिसार के एसपी लोकेंद्र सिंह भी मुख्य रूप से मौजूद रहे।
उपायुक्त 10वीं व 12वीं की परीक्षाओं को नकल रहित संचालित करवाने के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। लघु सचिवालय परिसर स्थित वीसी रूम में मुख्य सचिव संजीव कौशल की अध्यक्षता में यह बैठक आयोजित हुई थी। इस अवसर पर हिसार के एसडीएम यशवीर नैन, हांसी के एसडीएम जितेंद्र अहलावत, जिला शिक्षा अधिकारी कुलदीप सिहाग, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी धनपत मौजूद रहे।