फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन डिपो पर मिलेगा 5 किलो का गैस सिलिंडर

विज्ञापन
विज्ञापन
हांसी। हांसी के राशन डिपो पर आने वाले दिनों में पांच किलोग्राम का रसोई गैस सिलिंडर बिकेगा। इसके लिए प्रदेश सरकार ने इंडियन ऑयल कारपोरेशन लिमिटेड को हरी झंडी दे दी है, लेकिन इस प्रक्रिया में सरकार का कोई रोल नहीं होगा। खरीद बिक्री के कार्य का इकरारनामा ऑयल कंपनी और डिपो होल्डर के बीच होगा। सरकार ने जरूरतमंद लोगों को सुविधा मुहैया कराने के लिए डिपो पर बेचने की अनुमति दी है।
विज्ञापन

डिपो धारक को प्रति सिलिंडर एक हजार रुपये के करीब से सिक्योरिटी एजेंसी के पास जमा करवानी होगी। जबकि लगभग 500 रुपये के करीब सिलिंडर की भराई होगी। डिपो धारकों को करीब 40 रुपये प्रति सिलिंडर कमीशन मिलेगा। सप्लाई ब्रांच परिमंडल कार्यालय व अमन गैस एजेंसी मय्यड़ डाक्यूमेंट्स पूरे होने पर लाइसेंस जारी करेगी। हांसी में करीब 52 हजार कार्ड धारक हैं और अन्य राज्यों से आए हुए मजदूर व भट्टों पर काम करने वाले छोटू सिलिंडर लेकर लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
फूड सप्लाई विभाग के अनुसार यह योजना फरवरी में ही शुरू हो जाएगी। डिपो से उपभोक्ता भरा सिलिंडर ले जाएगा और खाली दे जाएगा। 14 किलोग्राम वाले बड़े सिलिंडर की तर्ज पर काम होगा। राशन डिपो पर अब पांच किलो गैस वाले सिलिंडर के लिए डिपो होल्डर को बाध्य नहीं किया गया है। डिपो होल्डर अपनी मर्जी से उचित मूल्य की दुकान में सिलिंडर बेचने के लिए कंपनी के साथ करार कर सकेंगे। सिलिंडर बेचने के दौरान डिपो का काम प्रभावित न हो, इसका डिपो होल्डर को ध्यान रखना होगा।
विज्ञापन

हांसी में 160 डिपो होल्डर
हांसी में राशन वितरण का कार्य हर महीने करीब 160 डिपो होल्डर के माध्यम से किया जाता है। इसके लिए सरकार द्वारा डिपो होल्डर को निश्चित कमीशन दिया जाता है। इन छोटे सिलेंडरों के डिपो पर आने से डिपो धारकों की आय में बढ़ोतरी होने की उम्मीद है।
कंट्रोल रेट पर बिकेगा सिलिंडर
छोटू सिलिंडरों के आने से लोगों को फायदा मिलेगा, वहीं डिपो धारकों की आय बढ़ेगी। सिलिंडरों के दाम और कमीशन सब कुछ कंपनी द्वारा तय किया जाएगा। डिपो होल्डर को मानकों का पालन करना होगा। कंपनी द्वारा सिलिंडरों का दाम फिक्स किया जाएगा।
अभी तक पांच शहरी और चार ग्रामीण क्षेत्र के डिपो धारकों द्वारा डिपुओं पर गैस सिलिंडर की एजेंसी लेने के लिए कार्यालय में इच्छा व्यक्त की गई है। इस बारे में हमने आगामी कार्रवाई के लिए जिला परिमंडल कार्यालय को सूचित कर दिया है। अमन गैस एजेंसी मय्यड़ द्वारा हांसी क्षेत्र में गैस सिलिंडर उपलब्ध करवाए जाएंगे। - प्रवीण यादव, एएफएसो हांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें