फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपियों से 4.70 लाख रुपये और जोहड़ में फेंके दोनों लैपटॉप बरामद

विज्ञापन
लैपटॉप की बरामदगी को लेकर जोहड़ में पम्प लगाकर पानी निकलवाते हुए। - फोटो : Hisar
विज्ञापन
हांसी। सिद्धि विनायक बैंक ग्राहक सेवा केंद्र से 12 लाख रुपये से भरा बैग चुराने वाले आरोपियों से पुलिस ने 4.70 लाख रुपये व लैपटॉप बरामद किए हैं। आरोपियों को रिमांड खत्म होने के बाद शनिवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

बता दें कि 27 जनवरी की रात भगत सिंह रोड स्थित बैंक ग्राहक सेवा केंद्र से 12 लाख रुपये से भरा बैग चोरी कर लिया गया था। इस दौरान पुलिस ने दो संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान के लिए फोटो और वीडियो जारी की थी। दोनों युवक केंद्र में भी ग्राहक बनकर बहाने से गए थे। इस बारे में सोनू सिंधवानी ने शिकायत दर्ज करवाई थी। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को बुधवार गिरफ्तार किया था। आरोपियों की पहचान बड़सी निवासी विनय और प्रदीप के रूप में हुई थी। इन्हें वीरवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें दो दिन के रिमांड पर लिया गया। रिमांड के दौरान आरोपियों ने बताया कि उन्होंने दोनों लैपटॉप को गांव बड़सी के जोहड़ में फेंक दिए थे। पुलिस ने शुक्रवार को जोहड़ से दोनों लैपटाप बरामद कर लिए। साथ ही आरोपियों से 4 लाख 70 हजार 370 रुपये की नकदी बरामद कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें