फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीना रानी के डिपो पर मिला स्टॉक से 462 किलोग्राम ज्यादा नमक, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता व खाद्य आपूर्ति विभाग की तरफ से एक दिन पहले सील किए तीन डिपो को खुलवाकर मंगलवार को रिकॉर्ड खंगाला। इस दौरान डिपो होल्डर वीना रानी के डिपो पर स्टॉक से 462 किलोग्राम ज्यादा नमक मिला। इसे लेकर खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारियों की शिकायत पर वीना रानी के खिलाफ एचटीएम थाने में आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन

मंगलवार को खाद्य आपूर्ति विभाग के निरीक्षण रामनरेश व कृष्ण कुमार ने उक्त तीनों डिपो होल्डर को मौके पर बुलाया। इस दौरान अधिकारियों ने डिपो पर लगाई गई सील को खोला व डिपो के रिकॉर्ड का निरीक्षण किया। अधिकारियों के अनुसार डिपो होल्डर वीना रानी पत्नी अजय कुमार सोनी वासी वार्ड न. 11, गली न. 3 के राशन डिपो के निरीक्षण पर ऑनलाइन नमक का स्टॉक 358 किलोग्राम था, जबकि मौके पर 820 किलोग्राम नमक डिपो में मिला। यह स्टॉक से 462 किलोग्राम ज्यादा पाया गया। डिपो होल्डर वीना रानी ने पीओएस. मशीन से कार्ड धारकों को नमक का वितरण किया जाना दर्शा रखा था, लेकिन नमक न देकर स्वयं के डिपो पर ही रख कर धांधली की है। टीम ने मौके से मिले नमक के 462 पैकेट कब्जे में ले लिया।
बता दें कि लोगों की शिकायत पर सोमवार को मुख्यमंत्री उड़नदस्ता टीम ने खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारियों को साथ लेकर वार्ड 10 व 11 के तीन डिपो पर छापामार कार्रवाई की थी। इस दौरान तीनों डिपो पर ताला लटका मिला था। टीम ने डिपो होल्डर को मौके पर भी बुलाया था, लेकिन वे नहीं आए थे। इस पर टीम ने तीनों डिपो व एक राशन को गोदाम को सील कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें