फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चढ़ता पारा, अघोषित बिजली कटौती, परेशान लोग

Mon, 16 May 2016 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
विज्ञापन
चढ़ता पारा, अघोषित बिजली कटौती, परेशान लोग - फोटो : bureau
विज्ञापन
भीषण गर्मी में 24 घंटे बिजली उपलब्ध करवाने के बिजली विभाग के दावे फेल होते नजर आ रहे हैं। बीते एक सप्ताह से शहर व गांवों में लग रहे अघोषित कटों ने बिजली विभाग की पोल कर रख दी है। असमय लगने वाले बिजली के अघोषित कटों ने 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रही भीषण गर्मी में लोगों का जीना मुहाल कर दिया है।
विज्ञापन


वहीं बिजली के बार-बार चले जाने से शहरवासियों के साथ-साथ गांव के लोग भी परेशानी की हालत में है। ऐसे में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था भी लड़खड़ा गई है। बिजली विभाग ने बिजली की समस्याओं को दूर करने के लिए जो हेल्पलाइन नंबर जारी किया। वो भी पूरे दिन व्यस्त रहता है। इस हेल्प लाइन नंबर से शहरवासियों को किसी तरह की राहत नहीं मिल पा रही है।

शहर में बिजली की खपत नहीं हो रही पूरी
सामान्यत: शहर में 32 लाख 17 हजार 48 एंपियर तथा गांव में 18 लाख 29 हजार 901 एंपियर बिजली की आवश्यकता प्रतिदिन होती है। लेकिन गर्मी की अधिकता के कारण बिजली की मांग गांव व शहरों में 20 प्रतिशत तक बढ़ गई है। जिसे बिजली विभाग पूरा नहीं कर पा रहा है। इसलिए शहर में बिजली के अघोषित कट लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


विभिन्न क्षेत्रों के फीडर कनेक्ट करके की जा रही है आपूर्ति
बिजली आपूर्ति सामान्य रखने के लिए फिलहाल एक दूसरे क्षेत्र के फीडरों पर लोड डालकर शहर में बिजली सप्लाई की जा रही है। उदाहरण के लिए अगर सब्जी मंडी क्षेत्र में एक घंटे के लिए बिजली सप्लाई करनी है तो इसके साथ के फीडर रेलवे रोड की बिजली को एक घंटे के लिए बंद किया जा रहा है। फिलहाल शहर के विभिन्न क्षेत्रों में इसी तरह से बिजली की आपूर्ति बिजली विभाग द्वारा की जा रही है।

इन क्षेत्रों में बिजली को लेकर अधिक परेशानी
शहर के अर्बन एस्टेट, मॉडल टाउन, डीसी कॉलोनी, पटेल नगर, रेलवे रोड, सैनियान मोहल्ला, ऋषि नगर, 12 क्वार्टर रोड, मिलगेट रोड, कैमरी रोड व आजाद नगर रोड स्थित कॉलोनियों के साथ आसपास लगते गांव जैसे रायपुर, मिर्जापुर, न्याणा, खोखा, बालसमंद, कैमरी, मंगाली, लाडवा, गंगवा, लुदास गांवों में प्रतिदिन बिजली के लंबे कट लगाए जा रहे हैं।

हेल्पलाइन नंबर बिजी
बिजली विभाग द्वारा जारी किये गए हेल्पलाइन नंबर 1800-180-4334 पर काफी देर कोशिश करने के बाद भी अधिकतर समय नंबर बिजी आता है। बिजली न आने पर लोग जब परेशान होकर हेल्पलाइन नंबर पर फोन मिलाते हैं, लेकिन फोन करने पर अधिक समय तक नहीं मिल पाता। इससे लोगों की झुंझलाहट बढ़ जाती है।

बिजली के अघोषित कटों से जलापूर्ति लड़खड़ाई
शहर में बिजली कटौती से पेयजल आपूर्ति लड़खड़ा गई है। कटौती के साथ लोगों को पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है। रोजाना लग रहे बिजली के अघोषित कटों से शहरवासियों को समय पर पानी नहीं मिल पा रहा है। बीते एक सप्ताह से बिजली के साथ-साथ पानी का संकट भी बढ़ गया है। पिछले तीन दिनों से लगातार बिजली के अघोषित कट लगने से महावीर कॉलोनी स्थित जलघर में हॉट लाइन बंद हो गई, जिससे शहर में शनिवार को पानी की सप्लाई निर्धारित समय से तीन घंटे लेट की गई। वहीं शनिवार व रविवार को भी लगभग यही हालात रहे। इससे पहले बिजली कर्मियों की एक दिन की हड़ताल के कारण भी महावीर कॉलोनी स्थित जलघर से पानी की सप्लाई नहीं हो पाई थी। जनस्वास्थ्य विभाग के जेई सुनील ने बताया कि बिजली की सप्लाई न होने से पानी को साफ करने के लिए एकत्रित करने में देरी हो रही है। जिस कारण बीते तीन दिनों से सुबह 4 बजे की बजाय पानी की सप्लाई 7 बजे के बाद की जा रही है।

शहर व गांवों में बिजली की समस्या लोड बढ़ने से हो रहे फॉल्ट के कारण आ रही है। मुख्यत: गर्मी की अधिकता के कारण एसी, कूलरों का अधिक प्रयोग हो रहा है। जिस कारण बिजली की खपत बढ़ गई है। - डीएल हंसू, एसई, डीएचबीवीएन, ऑपरेशन सर्कल, हिसार
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें