फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: भव्य शादी के लिए 400 कारीगर जुटे आज आदमपुर में मेहमानों का देसी घी की जलेबी से होगा स्वागत

Mon, 25 Dec 2023 10:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
 भव्य बिश्नोई की शादी के लिए आयोजन स्थल पर जायजा लेने पहुंचे कुलदीप बिश्नोई- स्रोत आयोजक
विज्ञापन
हिसार। विधायक भव्य बिश्नोई की भव्य शादी समारोह के लिए आलीशन किले के आकार में टेंट लगाया गया है। जिसमें मंगलवार सुबह दस बजे से रात दस बजे तक खाना चलेगा। 60 हलवाई पिछले दस दिनों से मिठाइयां तैयार करने में जुटे थे। सोमवार को 400 से अधिक कारीगर पहुंचे हैं। उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल, गजेंद्र सिंह शेखावत, सीएम मनोहरलाल, राज्यपाल बंडारु दत्तात्रेय, सहित अन्य वीवीआईपी लोगों का आदमपुर की मशहूर देसी घी की जलेबी से स्वागत किया जाएगा। मेहमानों को कढ़ी, चूरमा, हलवा व बालूशाही भी खिलाई जाएगी।
विज्ञापन

आदमपुर विधायक भव्य बिश्नोई व परी बिश्नोई को आशीर्वाद देने के लिए हिसार की जनता मंगलवार को आदमपुर पहुंचेंगी। कुलदीप बिश्नोई ने सोमवार शाम करीब 4 बजे पहुंचकर स्वयं कार्यक्रम स्थल का अवलोकन किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को कहा कि बाहर से आने वाले किसी भी मेहमान को किसी प्रकार की कोई तकलीफ न हो इसका विशेष ध्यान रखा जाए। पुलिस को सड़कों के साथ-साथ घरों की छत्त पर भी तैनात किया गया था। वीवीआईपी दौरे को लेकर अनाज मंडी को पूरी तरह से सुरक्षित किया गया है। आदमपुर में 12 पार्किंग स्थल बनाए गए हैं। हर चौक-चौराहे पर पुलिसकर्मी तैनात रहेगें। इसके अलावा जगह-जगह क्रेन भी रहेंगी। जाम की स्थिति में क्रेन के जरिये वाहनों को निकाला जाएगा।

हलवे की कड़ाई चढ़ेगी रात को...
सोमवार देर रात को आदमपुर में भारी संख्या में पहुंचने वाले मेहमानों के लिए हलवे की बड़ी-कड़ी कड़ाई चढ़ाई जाएंगी। गर्मागर्म हलवा, गर्म जलेबी खिलाकर मेहमानों का स्वागत किया जाएगा।
विज्ञापन

रात को सब्जियाें को उबाल कर कच्चा तैयार किया जाएगा। सब्जियों को तड़का सुबह 6 बजे से शुरू किया जाएगा। कढ़ी के लिए सैकड़ों ड्रम लस्सी का इंतजाम किया गया है। मिठाइयां स्टालों पर सुबह 5 बजे ही लगनी आरंभ हो जायेगी। सुबह 10 बजे खाना आरंभ कर दिया जायेगा।
आदमपुर से लेकर हिसार तक होटल बुक..
बाहर से आने वाले मेहमानों के लिए आदमपुर की सभी धर्मशालाओं और मेरिज पैलेस को भी बुक किया गया है। बाहर से आने वाले लोगों को किसी भी प्रकार की कोई परेशानी न हो इसके लिए काफी पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। सर्दी को देखते हुए धर्मशालाओं में गर्म पानी की भी व्यवस्था भी की गई है। सड़कों पर धूल न उड़े इसके लिए सोमवार से ही पानी का छिड़काव आरंभ कर दिया है।
जिन लोगों के पास कार्ड नहीं पहुंचा उनके पास देर रात तक कार्ड पहुंचाने का काम जारी रहा। कुलदीप बिश्नोई ने सोशल मीडिया के जरिये भी अपील की है कि उन्होंने हर घर तक कार्ड पहुंचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन यदि फिर भी किसी के पास कार्ड नहीं पहुंचा तो वे इसे अन्यथा न लेते हुए कार्यक्रम में अवश्य पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें