श्रीरामलीला कटला कमेटी के चुनाव में नामांकन करते सदस्य।
- फोटो : Hisar
हिसार। श्रीरामलीला कमेटी कटला के प्रधान सहित 11 पदों की कार्यकारिणी के चुनाव के लिए नामांकन पत्र भरने का कार्य शनिवार को शुरू हो गया है। नामांकन भरने के पहले दिन विभिन्न पदों के लिए 4 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। 9 जनवरी नामांकन का अंतिम दिन रहेगा।
चुनाव अधिकारियों एनके गोयल, बृजभूषण जैन व सत्यपाल अग्रवाल ने बताया कि श्रीरामलीला कमेटी कटला के चुने हुए 51 कॉलेजियम हेड में से चुनी जाने जाने वाली 11 सदस्यीय कार्यकारिणी में प्रधान, उपप्रधान, सचिव, कोषाध्यक्ष, संयुक्त सचिव सहित 6 कार्यकारिणी सदस्यों के लिए चुनाव करवाया जाना है। चुनाव अधिकारियों के अनुसार उपप्रधान पद के लिए कुलप्रकाश गोयल, सचिव पद के लिए कृष्ण कुमार व कार्यकारिणी सदस्यों के लिऐ दिनेश जैन व राजेंद्र बंसल ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। चुनाव अधिकारी सत्यपाल अग्रवाल ने बताया कि इच्छुक प्रत्याशी 9 जनवरी को दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक नामांकन पत्र प्राप्त कर सकते हैं। इसी दिन दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे। 10 जनवरी को 2 बजे से शाम 5 बजे तक नामांकन पत्रों की जांच होगी व 11 जनवरी को सुबह 11 से दोपहर 1 बजे नामांकन वापस लेने के बाद दोपहर 2 से 5 बजे तक चुनाव चिह्न दिए जाएंगे। मतदान 16 जनवरी को सुबह 9 बजे से 2 बजे तक देवी भवन स्कूल में होगा। मतदान के तुरंत बाद मतगणना करके परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।