फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचे हिसार-रोहतक के 34 विद्यार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। सीबीएसई 12वीं परीक्षा परिणाम के खिलाफ हिसार व रोहतक के 34 विद्यार्थियों ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। बीते शुक्रवार को डाली याचिका में छात्रों ने कहा कि सीबीएसई ने 12वीं परीक्षा परिणाम जारी किया है उसमें खामियां हैं, क्योंकि जारी परिणामों में 11वीं कक्षा के 30 प्रतिशत अंक जोड़े नहीं गए। जबकि नियमानुसार विद्यार्थी के बीते वर्ष के अंक 12वीं कक्षा परिणाम में जोड़ने थे। जोकि दसवीं व 11वीं कक्षा के 30-30 प्रतिशत व 12वीं कक्षा के प्रैक्टिकल अंक के 40 प्रतिशत अंक शामिल थे। जिस पर हाईकोर्ट ने सीबीएसई को 1 सितंबर को अपना पक्ष रखने के लिए कहा है।
विज्ञापन

हिसार व रोहतक के छात्रों ने कोर्ट में डाली याचिका में कहा कि सीबीएसई ने जिन मानकों के हिसाब से 12वीं कक्षा के परिणाम जारी करना था। उन्हीं का उल्लंघन किया है। जिस कारण अब परेशानी के कारण वह अन्य प्रतिस्पर्धा परीक्षा में हिस्सा नहीं ले पा रहे हैं। जबकि सीबीएसई को छोड़कर अन्य बोर्डों ने अपने होनहारों को शत-प्रतिशत अंक दिए हैं। याचिकाकर्ताओं ने बताया कि 8 अगस्त को उन्होंने सीबीएसई को शिकायत डाली थी। इसमें कहा गया था कि वे जारी 12वीं कक्षा परिणाम से संतुष्ट नहीं है। इसके बाद सीबीएसई ने 13 अगस्त तक समय मांगा था। छात्रों ने बताया कि उसके बावजूद सीबीएसई ने कोई जवाब नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें