फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौतम सरदाना को टिकट देते ही भाजपा में शुरू हुई खींचतान, भीतरघात का डर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार। गौतम सरदाना को मेयर पद के लिए टिकट थमाते ही भाजपा में खींचतान शुरू हो गई है। सबसे अधिक नाराजगी गौतम सरदाना के साथ दौड़ में सबसे आगे चल रहे हनुमान ऐरन को हुई हैं। अब तक अधिकतर मंचों पर विधायक डॉ. कमल गुप्ता के साथ नजर आने वाले हनुमान ऐरन और उनकी पत्नी रेखा ऐरन रविवार को भाजपा के कार्यक्रमों से दूर रहे। शहर में चर्चाएं तो यहां तक रही कि हनुमान ऐरन पार्टी को अलविदा कहेंगे।
सेक्टर-15 में वार्ड नंबर 16 के कार्यकर्ताओं की बुलाई गई बैठक में भी मेयर पद के कई दावेदार दिखाई नहीं दिए जबकि अब तक हुई वार्डों की ज्यादातर बैठकों में सभी दावेदार नजर आते थे। मेयर पद के दावेदार हनुमान व रेखा ऐरन के अलावा भीम महाजन, डॉ. योगेश बिदानी, सुभाष मल्होत्रा आदि बैठक से गायब रहे।
विज्ञापन


दो-तीन दिन में रणनीति बनाएंगे हनुमान ऐरन
पार्टी के फैसले से नाराज चल रहे हनुमान ऐरन आगामी दो-तीन दिनों में अपनी रणनीति बनाएंगे। समर्थकों के साथ चर्चा करके ही किसी फैसले पर पहुंचेंगे। हालांकि पार्टी के नेताओं की ओर से दावा किया जा रहा है कि हनुमान ऐरन की कोई नाराजगी नहीं है। पार्टी में सब कुछ ठीक चल रहा है। वहीं विधायक डॉ. कमल गुप्ता और जिलाध्यक्ष सुरेंद्र पूनिया शहर से बाहर हैं। उनके आने का भी इंतजार भी हनुमान ऐरन को है। माना जा रहा है कि विधायक उन्हें मनाने का प्रयास करेंगे।

मेयर का टिकट नहीं मिला अब वार्ड पर ध्यान देने में जुटे
वहीं मेयर पद के टिकट की दौड़ में शामिल पूर्व डिप्टी मेयर भीम महाजन की निगाहें अब तक मेयर पद पर थी। मगर जैसे ही गौतम सरदाना को टिकट मिली तो भीम महाजन ने अपना ध्यान खुद के वार्ड नंबर 5 पर लगा दिया है। वार्ड नंबर 5 महिला के लिए आरक्षित हो चुका है इसलिए इस बार वार्ड से पार्षद का चुनाव भीम महाजन की पत्नी ज्योति महाजन लड़ेंगी। रविवार से ही भीम महाजन ने समर्थकों के साथ वार्ड में डोर-टू-डोर अभियान शुरू कर दिया है।

भाजपा में भीतरघात हुई तो विरोधियों को होगा लाभ
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि अगर भाजपा में भीतरघात हुई तो विरोधियों को इसका सीधा लाभ होगा। पंजाबी समाज के अधिकांश वोट बैंक को भी भाजपा के समर्थन में लाना बड़ी चुनौती होगी। अगर बाकी मेयर पद के दावेदार गौतम सरदाना का अंदरखाते विरोध करते हैं तो जीत की डगर मुश्किल होगी।

हमारा जो भी फैसला होगा, उसके बारे में जल्द ही सबको पता चल जाएगा। अभी एक-दो दिन लगेंगे। सबसे चर्चा करने के बाद सहमति करेंगे। पार्टी छोड़ने जैसी कोई बात नहीं हैं।
- हनुमान ऐरन, भाजपा नेता

पार्टी संगठन का फैसला सर्वमान्य होता है। दावेदारी करना सबका हक होता है लेकिन टिकट एक को ही मिलती है। हम पार्टी के फैसले के साथ हैं। निश्चित रूप से हिसार नगर निगम में मेयर और पार्षद पदों पर भाजपा की रिकॉर्ड जीत होगी।
- भीम महाजन, पूर्व डिप्टी मेयर

हमने दावेदारी जताई थी लेकिन टिकट नहीं मिली। संगठन के फैसले पर ही मोहर लगाते-लगाते लंबा समय बीत गया है अब क्या नाराज होना था। छोटे भाई को वार्ड नंबर 4 से पार्षद पद के लिए तैयारी करवा रहे हैं। अब पार्टी आदेश करेगी तो पार्षद चुनाव पूरी मेहनत से लड़ेंगे।
विज्ञापन

- रवि सैनी, पूर्व जिलाध्यक्ष, भाजपा

संगठन ने सोचा होगा कि सबसे मजबूत उम्मीदवार को मेयर का टिकट दिया जाए। कई चीजें देखी जाती हैं। हम संगठन में उपयोगी हैं। संगठन के फैसले में पूरा साथ देंगे और गौतम सरदाना को जीत दिलाकर भाजपा का मेयर बनाएंगे।
- सुनील वर्मा, अध्यक्ष, सब्जी मंडी मंडल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें