फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: वापसी यात्रा पर मिलेगी 20 प्रतिशत छूट

Sun, 10 Aug 2025 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
हिसार। रेलवे ने राउंड ट्रिप योजना शुरू की है। इसके तहत यात्रियों को वापसी यात्रा टिकट पर 20 प्रतिशत तक छूट मिलेगी। यात्रियों की सुविधा और त्योहारी सीजन में भीड़ से बचने और ट्रेनों का अधिकतम उपयोग करने के साथ परेशानी मुक्त टिकट सुविधा सुनिश्चित करने के लिए प्रायोगिक तौर पर यह योजना चलेगी।
विज्ञापन

टिकट बुकिंग में दोनों ओर आने और जाने की यात्रा में यात्री की सभी जानकारियां और बुकिंग माध्यम समान होने पर ही यह छूट मिलेगी। रेलवे 13 अक्तूबर से की जाने वाली यात्रा के लिए 14 अगस्त से बुकिंग शुरू करेगा। 13 से 26 अक्तूबर तक यात्रा करने वालों के लिए पहले बुकिंग होगी। इसी के संपर्क में वापसी यात्रा के लिए 17 नवंबर से एक दिसंबर तक वापसी टिकट बुक किया जाएगा। इसके साथ किसी भी प्रकार की रियायतें जैसे रेलवे पास, बाउचर, रेल यात्रा कूपन इत्यादि समेत किराया वापसी का प्रावधान नहीं किया गया है। इस योजना में आधार किराये में 20 प्रतिशत छूट का लाभ केवल कन्फर्म टिकट पर ही लागू होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें