फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

360 डिग्री के एंगल पर 24 घंटे 16 कैमरे करेंगे बस स्टैंड पर निगरानी

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। बस स्टैंड परिसर में अब 16 सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी। इससे जहां एक ओर सुरक्षा चाक-चौबंद होगी, वहीं अपराधियों को पकड़ने में भी मदद मिलेगी। एसएस कार्यालय को कंट्रोल रूम बनाया गया है। कार्यालय में बड़ी एलईडी लगाई गई है।
विज्ञापन

बस स्टैंड पर लगाए गए 16 कैमरों से सभी बूथ को कवर किया गया है। अधिकतर कैमरे 360 डिग्री एंगल के हैं। एक कैमरा दो से तीन बूथ को कवर करेगा। एक कैमरा पूछताछ केंद्र के पास भी लगाया गया है। उल्लेखनीय है कि बस स्टैंड पर पांच कैमरे लगे हुए थे मगर काफी पुराने होने के कारण उनकी दृश्यता कम हो गई थी। कई कैमरे तो काम तक नहीं कर रहे थे। ऐसे में अब रोडवेज की ओर से नए 16 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। वहीं दूसरी ओर बस स्टैंड पर नवीनीकरण का काम भी तेजी से किया जा रहा है। उम्मीद है कि इस माह में काम पूरा हो जाएगा।
एक महीने तक रह सकेंगी रिकॉर्डिंग
बस स्टैंड पर लगे कैमरे हाई क्वालिटी के हैं। खास बात है कि इन कैमरों की रिकॉर्डिंग एक माह तक रह सकेंगी। कैमरों के लगने से अब बस स्टैंड की सुरक्षा बढ़ गई है। साथ ही कैमरों और पुलिस की मदद से अपराधियों पर भी अंकुश लगाया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बस स्टैंड पर 16 नए सीसीटीवी कैमरे लगाए जा चुके हैं। सभी कैमरे चालू हालत में है। इन कैमरों से सभी बूथ को कवर किया गया है।
- सुरेंद्र सिंह, एसएस, हिसार डिपो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें